
क्या बोले चयनकर्ता
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रायडू को लेकर कहा, ''चैंपियंस ट्राॅफी के बाद हमने कई बल्लेबाजों को चाैथे नंबर के लिए प्रयोग किया। हमने रायडू को भी कई माैके लेकिन विजय शंकर जो कुछ लाते हैं वह तीन आयामी है। हम उन्हें नंबर 4 के लिए देखते हैं।'' बता दें कि चयनकर्ताओं ने शंकर को टीम में शामिल किया है। शंकर ने इसी साल की शुरूआत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था।
विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर

शंकर निभाएंगे अहम भूमिका
28 साल के आलराउंडर शंकर ने अपनी बल्लेबाजी से सबको हैरान किया है। वनडे, टी20 फाॅर्मेट में उन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अपना लोहा मनमाया है। वह अभी तक 9 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 165 रन और 2 विकेट दर्ज हैं। यह हरफनमाैला खिलाड़ी तेज बैटिंग के लिए जाना जाता है। शंकर को चुने जाने का एक बड़ा कारण यह भी है कि वो तेज बाॅलिंग के साथ भी अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

रायडू नहीं उठा सके माैकों का फायदा
वहीं रायडू को नंबर 4 पर फिट बैठने के लिए टीम मैनेजमेंट से कई बार माैके मिले लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सके। रायडु को इस साल की शुरूआत से 10 मैच खेलने का माैका मिला लेकिन वह एक भी बार शतक नहीं लगा सके। उनके बल्ले से 30.88 की औसत से 247 रन निकले हैं। इस दाैरन वह एक ही बार 90 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल सके हैं।

ऐसी है 15 खिलाड़ियों की टीम
विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी


Click it and Unblock the Notifications
