For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: वनडे टीम में पंत को मौका देने के पीछे है ये अहम वजह, मुख्य चयनकर्ता ने किया खुलासा


नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर बेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि भारत ने दो वनडे मुकाबलों के लिए भी अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं इस मुकाबले में पहली बार वनडे टीम में पंत को मौका दिया गया है, जिसके बाद चर्चाओं का दौर जारी है। दरअसल पंत को एमएस धोनी के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि लोग इसपर अपनी तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसी बीच मुख्य चयनकर्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए ये स्पष्ट कर दिया है कि आखिर क्यों उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें- बजरंग पुनिया के नाम जुड़ी एक खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय पहलवान

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने पंत के बारे में बात करते हुए कहा कि पंत अभी बैक-अप विकेटकीपर होंगे। वैसे, विश्व कप के लिए अभी भी धोनी विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद हैं। प्रसाद ने कहा कि धोनी हमारे नंबर वन विकेटकीपर हैं। दूसरे विकेटकीपर की तलाश में हमने पहले डीके (दिनेश कार्तिक), तो अब ऋषभ पंत को मौका दिया है। समय बताएगा कि दोनों में से सर्वश्रेष्ठ कौन है। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद शमी को भी टीम में मौका दिया गया है, बता दें कि शमी को तीसरे तेज गेंदबाज के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। प्रसाद ने कहा कि विश्व कप में अब केवल 18 वनडे बचे हैं, ऐसे में हमें तेज गेंदबाजों को ढूंढने की जरूरत है। वहीं, एशिया कप में आराम के कारण बाहर रहे कप्तान विराट कोहली सभी 5 वनडे खेलेंगे। भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के श्रृंखला के दूसरे चरण के दौरान वापसी करने की उम्मीद है।

Story first published: Friday, October 12, 2018, 14:21 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+