विश्व कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जाने कितनी मजबूत है टीम
मुंबई। विश्व कप के लिए भारतीय टीम की चयनकर्ताओं ने घोषणा कर दी है। टीम में युवराज सिंह के नाम को लेकर चल रही अटकलों को चनयकर्ताओं ने खत्म करते हुए उनके नाम को खारिज कर दिया है। टीम में उन सभी नामों को लगभग जगह मिली है जिनके नामों को लेकर चर्चा चल रही थी। रवींद्र जडेजा विश्व कप की टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं।
भारतीय बल्लेबाजी पर अगर नजर डालें तो महेंद्र सिंह धोनी सहित विराट कोहली, शिखर धवन, रैना, अजिंक्य रहाणे टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि रैना और रोहित शर्मा फॉर्म से जूझ रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके उन्हें टीम में जगह मिली है।
बल्लेबाज
महेंद्र सिंह धोनी
रोहित शर्मा
विराट कोहली
शिखर धवन
सुरेश रैना
अजिंक्य रहाणे
गेंदबाजों के चयन पर नजर डालें तो चयनकर्ताओं ने चार तेज गेंदबाजों को टीम में जगह दी है। हालांकि इशांत शर्मा, उमेश यादव को ही जेनुइन तेज गेंदबाज की श्रेणी में रखा जाएगा लेकिन इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शामी को भी मध्यम गति के गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। जबकि आर अश्विन, स्टूअर्ट बिन्नी और रवींद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल को स्पिन गेंदबीजी की कमान सौंपी गयी है।
गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार
मोहम्मद शामी
इशांत शर्मा
आर अश्विन
स्टूअर्ट बिन्नी
उमेश यादव
अक्षर पटेल
वहीं अपनी चोट से जूझ रहे रवींद्र जडेजा को चयनकर्ताओं ने टीम में जगह दी है। जडेजा के अलावा अश्विन और बिन्नी टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभायेंगे।
ऑलराउंडर
रवींद्र जडेजा
स्टूअर्ट बिन्नी
आर अश्विन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
