क्यों, कब, कहां, किसने हाशिम अमला को बोला आतंकवादी?
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में क्रिकेट को शर्मसार करने वाला वाकया सामने आया।
दरअसल, मैच जारी थी और इसी बीच किसी दर्शक ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिम अमला को आतंकवादी करार दे दिया। उसके हाथ में एक बैनर था और उसपर रेसिस्ट कमेंट लिखे थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तुरंत उस युवक को पहचाना और उसे मैदान से बाहर कर दिया। इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उसपर तीन वर्षों का प्रतिबंध भी लगा दिया।
इस पूरे मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया कि ऐसे बेहूदे बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह शख्स आगामी तीन वर्षों तक कोई भी मैच इस स्टेडियम में नहींं देख सकेगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई होगी।
हालांकि, ऐसा पहले भी हो चुका है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि हाशिम अमला को ही पहली बार रेसिस्ट टिप्पणी का सामना करना पड़ा हो।
ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व क्रिकटर डीन जोन्स ने लाइव कमेंट्री के दौरान हाशिम अमला को आतंकवादी कहा था।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को भी इस मामले की जानकारी मिली और उसने इस घटना को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
बोर्ड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जाने पर हर बार हमारी टीम को ऐसे ही रेसिज्म का शिकार होना पड़ता है। उसने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को टिप्पणी करने वाले शख्स के खिलाफ ऐक्शन लेने के लिए शुक्रिया भी कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
