विश्वकप में ये कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मिताली

डर्बी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। दरअसल मिताली राज आईसीसी महिला विश्व कप में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। विश्व क्रिकेट की बात करें तो मिताली ये कीर्तिमान हासिल करने वाली पांचवीं बल्लेबाज हैं।

महिला विश्व कप 2017 में आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में कीवी कप्तान सूजी बेट्स के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन पूरा करते ही भारतीय कप्तान मिताली राज ने वो मुकाम हासिल कर लिया जो किसी भारतीय बल्लेबाज ने हासिल नहीं किया है। आपको बता दें कि मिताली राज से पहले न्यूजीलैंड की डेबी हॉकली, इंग्लैंड की जैनेट ब्रिटिन, इंग्लैंड की ही चार्लोट एडवर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लॉर्क विश्व कप टूर्नामेंट में 1,000 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिताली ने शानदाार पारी खेलते हुए अपने करियर का छठा शतक जड़ा। उन्होंने 123 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। आपको बता दें कि मिताली ने अब तक कुल पांच विश्व कप टूर्नामेंट में भाग लिया है। इस दौरान उन्होंने 29 मैचों में कुल 1010 रन बनाए हैं।

मिताली हाल ही में वनडे में 6,000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। वहीं लगातार सात पारियों में सात अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

Story first published: Saturday, July 15, 2017, 19:05 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+