IPL 2017: रैना ने शेयर की बेटी ग्रेशिया की क्यूट तस्वीर, समर्पित की ऑरेज कैप
नई दिल्ली। आईपीएल 2017 में गुजरात लॉयंस का प्रदर्शन को अच्छा नहीं रहा है। टीम की हार के कप्तान सुरेश रैना भी परेशान है, लेकिन बैंगलोर के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर टीम और कप्तान दोनों का उत्साह वापस आ गया है। गुजरात लॉयंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर टीम में जोश भर दिया। रैना ने इस मैच में नाबाद 34 रनों की पारी खेली। इस जीत से रैना और उनकी टीम काफी उत्साहित है। वहीं ऑरेंज कैंप ने उनकी इस खुशी को और बढ़ा दिया है। आईपीएल सीजन 10 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रैना को ऑरेंज कैप ने नावाजा गया। रैना ने अपना ये ऑरेंज कैंप बेटी ग्रेसिया को समर्पित किया।
रैना की बेटी पहली बार आईपीएल में पापा का मैच देखने पहुंची थी। बेटी की मौजूदगी में न केवल गुजरात की टेम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया बल्कि कप्तान रैना ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैंप हासिल कर लिय़ा। रैना के नाम अब 8 पारियों में 61.80 की औसत से 309 रन है।
रैना की बेटी ने गुजरात लॉयंस की जर्सी पहनी हुई थी। मैच के बाद रैना ने बेटी ग्रेशिया के साथ अपनी तस्वीरें सोशल साइट्स पर पोस्ट की और लिखा गुजरात लायंस के लिए एक बहुत ज्यादा जरूरी जीत और ऑरेंज कप। ये सब तुम्हारे लिए है ग्रेशिया। रैना ने गुजराती में भी गेम मारी छे हैशटैग यूज किया। वहीं उनिकी पत्नी ने भी बेटी की तस्वीर के साथ रैना और गुजरात की टीम को जीत के लिए बधाई दी। गौरतलब है की बेटी की बीमारी की वजह से रैना काफी दिनों से क्रिकेट से दूर रहे है।
Congratulations Papa @ImRaina and @TheGujaratLions. You made my first match totally worth it! 😘 pic.twitter.com/sj8DypnzP1
— Priyanka C Raina (@_PriyankaCRaina) April 27, 2017
A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
