Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : काैन होंगी फाइनल खेलने वाली 2 टीमें? युवराज सिंह ने दी अपनी राय

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से आईसीसी विश्व कप के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। पहला मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा, जबकि भारत को अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। काैन सी टीमें फाइनल तक जा सकती हैं, इसके लिए हर कोई अपनी राय रख रहा है। इसी बीच भारत को 2011 का विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका रखने वाले 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने भी अपनी राय देते हुए उन दो टीमों के नाम बताए जो फाइनल में पहुंच सकती हैं।

ये टीमें पहुंच सकती हैं फाइनल में

ये टीमें पहुंच सकती हैं फाइनल में

युवराज ने क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने से पहले हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया। इस दाैरान उन्होंने बताया कि भारत-इंग्लैंड फाइनल में पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड के पास फाइनल में जगह बनाने का बहुत अच्छा मौका है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भी है। जब से डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापस आए हैं। उनके पास बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण भी है। इन तीन टीमों के अंतिम चार में पहुंचने की संभावना है।' युवराज से जब भारतीय टीम के एक्स-फैक्टर के बार में पूछा गया तब भी उन्होंने खुलकर अपनी राय का इजहार किया।

जीतने के लिए चाहिए ज्यादा रन

जीतने के लिए चाहिए ज्यादा रन

इसके अलावा उनसे पूछा गया कि आप बार भारत की संभावनाओं को कैसे देखते हैं? युवराज ने जवाब देते हुए कहा कि अब यह एक अलग गेम है। अब पांच फील्डर्स सर्कल में होते हैं। पहले चार होते थे। 260, 270, 280 के स्कोर फाइटिंग स्कोर माना जाता था। इन दिनों आपको मैच जीतने के लिए 300 से ज्यादा रन चाहिए। सिर्फ उस एक फील्डर की वजह से। मुझे लगता है कि हमारे पास अभी भी वह यूनिट है जहां किसी भी चीज का पीछा कर सकते हैं। पिछले दो-तीन सालों से भारत वाकई अच्छा खेल रहा है।

World Cup History: 44 साल में हुए 5 ऐसे मुकाबले जिसने दर्शकों की अंत तक रोकी सांसे

पांड्या को बताया एक्स-फैक्टर

पांड्या को बताया एक्स-फैक्टर

तीन विश्व कप खेल चुके युवराज ने कहा कि मुझे लगता है कि इस विश्व कप में एक्स-फैक्टर हार्दिक पांड्या बनने वाला है। वह फिलहाल फॉर्म में है और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह गेंद के साथ भी बहुत मददगार साबित होंगे। उन परिस्थितियों में अगर हम दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ खेलते हैं तो आपके पास तीसरा सीमर हार्दिक के रूप में मौजूद है। इससे टीम को सही संतुलन मिलता है। ऐसा संतुलन चैंपियंस ट्रॉफी में था जब हमारे पास आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ दो तेज गेंदबाज थे तब पांचवें का विकल्प हार्दिक के तौर पर था। लेकिन टी20 से 50 ओवरों के लिए खुद को अनुकूल बनाना उसपर है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग कैसे करते हैं।'

Story first published: Monday, May 27, 2019, 17:57 [IST]
Other articles published on May 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+