
केरल राज्य के बुजुर्ग दंपति ने खेला क्रिकेट-
क्रिकेट फैंस का एक और शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें केरल राज्य के बुजुर्ग दंपति को आपस में क्रिकेट खेलने हुए देखा जा सकता है। दंपति बुजुर्ग हैं लेकिन खेल के प्रति उनका पैशन किसी भी युवा को मात दे सकता है। इतना ही नहीं दंपति के बेटे भी इस खेल में उनका साथ दे रहे हैं।
सचिन को आउट ना देने का अंपायर का वो फैसला आज भी तकलीफ देता है: सईद अजमल

स्कूल टीचर बिंदू की लेग स्पिन-
यह मामला केरल के पलक्कड़ जिले का है जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपने पति को बॉलिंग करती हुईं नजर आ रही हैं। यह महिला एक स्कूली शिक्षिका हैं जिनका नाम बिंदू ओझुकिल है और वह अपने पत्नी रमन नंबूदरी को काफी अच्छी गेंदबाजी भी करा रही हैं। एक गेंद को बाकायदी लेग स्पिन होती हुई पीछे विकेटकीपर बने बेटे के पास चली जाती है।
|
यहां देखे वीडियो-
इतनी ही नहीं बिंदू बाद में बल्लेबाजी में कुछ शॉट्स लगाते हुए देखी जा सकती हैं। वह बाद में अपने बेटे को भी बॉलिंग करती हैं। पूरे वीडियो की हाईलाइट्स बिंदू की हाथ घुमाकर की गई लेग स्पिन गेंदबाजी कही जा सकती है जिस पर वह अपने पति को ना केवल छकाती हैं बल्कि बेटे को भी प्रभावित करने में कामयाब होती हैं। यह वीडियो क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पोस्ट किया है जिसको यहां पर देखा जा सकता है-


Click it and Unblock the Notifications
