श्रीसंथ ने खोला पूरा राज, क्या हुआ था उस थप्पड़ कांड वाले दिन
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंथ बिग बॉस सीजन 12 के विवादापस्द कंटेस्टेंट के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसे पुराने किस्से के बारे में बात की जो काफी विवादापस्द रहा था।
श्रीसंथ ने साल 2008 में आईपीएल मैच के दौरान हरभजन सिंह के साथ हुए थप्पड़ कांड के बारे में खुलासा किया है। यह राज उन्होंने बिग बॉस के कैप्टेंसी टास्क के दौरान खोली। श्रीसंथ ने इसके बाद हरभजन सिंह के साथ हुए थप्पड़ कांड के बारे में अपनी बात बताई।
जब टास्क में श्रीसंथ से सवाल पूछा गया कि जो थप्पड़ वाली घटना हुई थी, उसमें असल में हुआ क्या था? इस पर पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा- ''मुझे हमेशा यकीन था कि अगर कुछ करना है तो मेहनत, भगवान की कृपा और मां-बाप की दुआओं से किया जा सकता है। मैं इस 'बिग बॉस' हाउस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए आपको बताना चाहता हूं।'
उन्होंने आगे बताते हुए कहा, '2008 में जब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच चंडीगढ़ में मैच हुआ तो मैं कुछ ज्यादा ही अग्रेसिव हो गया था। उस दिन मैदान में जब मैं भज्जी से हाथ मिलाने गया तो मैंने कहा- हार्ड लक भज्जी। इस पर उन्होंने मेरे चेहरे पर बाईं ओर से हाथ उठाया लेकिन थप्पड़ नहीं मारा। थप्पड़ एक अलग मामला होता है, मैं चाहता तो उनको वहीं पर दबा देता। अगर वो आदमी पूरे गुस्से में ऐसी हरकत कर सकता है तो आप क्या करेंगे? हरभजन मेरे भाई जैसे हैं और अब यह मामला खत्म हो चुका है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
