पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर के धमाकेदार शो पर क्रिकेट के दिग्गज हुए फिदा, कही बड़ी बातें
नई दिल्ली। यूं तो आईपीएल में रोज ही एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलता है लेकिन शुक्रवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में हुए दिल्ली और केकेआर के बीच मुकाबले की हर कोई चर्चा कर रहा है। दरअसल इस मुकाबले में दिल्ली के सामने आर या पार की लड़ाई थी क्योंकि दिल्ली 6 मैचों में 5 मैच हारकर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच चुकी थी। दिल्ली को चैंपियन बनाने का दावा करने वाले गौतम ने अपनी कप्तानी भी छोड़ दी थी और इस मैच से भी वो बाहर थे। ऐसे में युवा श्रेयस अय्यर पर कप्तानी और टीम को एक नई शुरुआत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी थी, और उन्होंने इसे बखूबी निभाया और अपनी आतशी पारी की बदौलत अपनी टीम को जीत भी दिलाई। इस मैच की सबसे खास बात यह रही की इस मुकाबले में मैच के साथ-साथ श्रेयस और पृथ्वी शॉ दोनों ने लोगों का दिल भी जीता। इन दोनों की बल्लेबाजी के कायल क्रिकेट के दिग्गज भी दिखे,और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ की।
दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने केकेआर के सामने 220 रनों का एक बड़ा लक्ष्य रखा था। इस मैच में पृथ्वी शॉ ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक जमाया,उन्होंने 44 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। इस युवा बल्लेबाज की इस शानदार पारी का हर कोई कायल दिखा। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेल रहे श्रेयस जब मैदान में उतरे तो 10 छक्के और 3 चौके की मदद से उन्होंने केवल 40 गेंदों पर ही नाबाद 93 रन बना डाले। दोनों युवा खिलाड़ियों के इस अंदाज को न सिर्फ खेल प्रशंसकों ने सराहा बल्कि क्रिकेट के दिग्गजों ने भी उऩकी इस पारी की सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह से तारीफ की।
|
हेमांग बदानी ने श्रेयस को सराहा
कहा- जिम्मेदारी लोगों को बड़ा खिलाड़ी बनाती है, क्या शानदार मैच खेला है श्रेयस अय्यर ने।
|
धमाकेदार शुरुआत के लिए की श्रेयस की तारीफ
बतौर कप्तान इतने शानदार रन के लिए श्रेयस को सराहा,कहा- इस युवा ने क्या धमाकेदार शुरुआत की है।
|
आतिशी पारी के लिए कैफ ने दी बधाई
भारतीय टीम के चीते कहे जाने वाले कैफ ने दिल्ली की शानदार वापसी के लिए नए कप्तान को सराहा
|
आकाश चोपड़ा ने पृथ्वी को सराहा
आकाश चोपड़ा ने पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी को सराहा, कहा-मुंबई के बल्लेबाज दिखा रहे कमाल, श्रेयस के छक्कों का भी जवाब नहीं।
|
पठान ने कहा आज पृथ्वी का दिन
तेज गेंदबाज इरफान पठान ने पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी की जमकर सराहना की और ट्वीट किया
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
