Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वैष्णवी रेड्डी ने जीता बेल्जियम जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप खिताब

नई दिल्ली। भारत की वैष्णवी रेड्डी जक्का ने बेल्जियम जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। 17 वर्षीय खिलाड़ी वैष्णवी ने रविवार को खेले गए फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी क्लारा लासॉक्स को सीधे गेमों में 21-17, 21-15 से पराजित किया।

हैदराबाद की खिलाड़ी वैष्णवी इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें नंबर की खिलाड़ी हैं। उनके बाद सामिया इमाद फारूकी (27) और गायत्री गोपीचंद पुलेला (29) हैं। इससे पहले वैष्णवी ने सेमीफाइनल में 15वीं सीड जर्मनी की जेनिया कोलमेल को 21 मिनट में 21-11, 21-14 से हराया था।

बेल्जियम जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में वैष्णवी के सफर की बात करें तो उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स की मोडोउक लिंडर्स को 17-21, 26-24, 21-9 से हराया था। इससे पहले दूसरे राउंड में उन्होंने जर्मनी की मारिया क्यूज को 21-8, 21-13 को और पहले राउंड में बेल्जियम की सेबिलिन डि सट्टर को 21-7, 21-2. से हराया था।

वैष्णवी की फार्म हालिया समय में शानदार रही है और उन्होंने पिछले तीन महीनों में दो अंतरराष्ट्रीय अंडर 19 सिंगल्स खिताब जीते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने दो अन्य टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया और रूस में हुए महिला चैलैंजर टूर्नामेंट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था जहां उन्होंने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाली खिलाड़ी को भी हराया था।

बता दें कि वैष्णवी टखने और एंकल की चोट के चलते छह महीनों के लिए खेल से बाहर रही थी। इस चोट की वजह से उनको नियमित फिजियोथेरेपी लेनी पड़ी, जिसके बाद वे खेल में सफलतापूर्वक वापसी करने में कामयाब हुईं।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 12:35 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+