Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC T-20 रैंकिंग में कुलदीप का कमाल, लोकेश राहुल को पहुंचा नुकसान

नई दिल्ली। आईसीसी द्व्रारा जारी की गई ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने लंबी छलांग लगाई है। कुलदीप अब 728 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हो गए। इसी के साथ वह टाॅप 10 में शामिल होने वाले इकलाैते गेंदबाज हैं। वहीं उनके साथी स्पिनर युजवेंद्र चहल को 6 अंकों का बड़ा नुकसान हुआ है जो अब सीधे 17वें स्थान पर खिसक गए।

न्यूजीलैंड में अच्छे प्रदर्शन का मिला तोहफा

न्यूजीलैंड में अच्छे प्रदर्शन का मिला तोहफा

'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप को न्यूजूलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के दाैरान अच्छा प्रदर्शन करने का तोहफा मिला। उन्होंने 3 मैचों के आखिरी मुकाबले में 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, जिसमें भारत 4 रन से मुकाबला हारकर 2-1 न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज गंवा बैठा। कुलदीप ने टिम सेर्फट और कोलिन मुनरो जैसे खतरनाक बल्लेबाजों का शिकार किया था।

राशिद अभी भी पहले स्थान पर

राशिद अभी भी पहले स्थान पर

वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान अभी भी 793 रेटिंग के साथ इस फाॅर्मेट के नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं तीसरे और चाैथे स्थान पर पाकिस्तान के शादाब खान और इमाद वसीम, जबकि 5वें स्थान पर इंग्लैंड के आदिल राशिद काबिज हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार 18वें और जसप्रीत बुमराह 26वें स्थान पर खड़े हैं।

राहुल को पहुंचा नुकसान

राहुल को पहुंचा नुकसान

बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान चढे और लोकेश राहुल तीन पायदान गिरे हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं। रोहित सातवें और राहुल दसवें जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे विराट कोहली चार पायदान गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं।

भारतीय टीम अभी भी दूसरे स्थान पर

भारतीय टीम अभी भी दूसरे स्थान पर

टीम रैंकिंग में अभी भी भारतीय टीम दूसरे स्थान पर काबिज है। उनके 124 अंक है। वहीं चैंपियन ट्राॅफी पर कब्जा करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी भी 135 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड 118 अंकों के साथ तीसरे और चाैथे स्थान पर और आस्ट्रेलिया 117 अंकों के साथ 5वें स्थान पर काबिज है।

Story first published: Monday, February 11, 2019, 14:21 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+