For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत की बैटिंग देख खुश हुई ईशा नेगी , फैशन की हैं बेहद शौकीन

नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर रिषभ पंत के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा। फैंस की आलोचनाओं ने उन्हें कई बार निराश भी किया, हालांकि पंत ने गलतियों से सबक लेना भी सीखा। विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 71 रनों की पारी खेलने के बाद पंत ने कहा था कि लोगों का काम है अच्छा या बुरा कहना, लेकिन मेरा ध्यान सिर्फ खेल पर है। यह पंत का आलोचकों को लंबे अर्से बाद एक जवाब था। वहीं अब उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी भावुक होती दिखी हैं। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर पंत की तस्वीर शेयर कर उसे 'किंग' बताया।

कौन हैं ईशा नेगी

कौन हैं ईशा नेगी

उत्तराखंड की रहने वाली ईशा ने दिल्ली की एमिटी यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में बी ए ऑनर्स किया है। वे पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। पंत को अपनी जिंदगी का प्यार बताने वाली ईशा साहित्य की पढ़ाई कर रही हैं और उनकी स्कूलिंग कॉनवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से देहरादून में हुई है।

ग्लैमरस लाइफ और फैशन की शौकीन

ग्लैमरस लाइफ और फैशन की शौकीन

बता दें कि पंत ने ईशा के साथ फोटो शेयर करते हुए उनको अपनी खुशी बताया था। जबकि उसी फोटो को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ईशा ने भी शेयर करते हुए पंत को अपना सूलमेट और जिंदगी का प्यार बताया। खास बात यह है कि पंत और ईशा दोनों ही बेहद युवा है और गुड लुकिंग है। पहली नजर में देखते ही यह जोड़ी परफेक्ट नजर आती है। गौरतलब है कि पंत फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम का हिस्सा ना होने के चलते घर पर समय बिता रहे हैं। ईशा के अलावा पंत की अपनी मां और बहन के साथ भी बहुत अच्छी बोंडिग मानी जाती है।

खुलकर जीना पसंद करती है ईशा

खुलकर जीना पसंद करती है ईशा

ईशा के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि वे ज्यादातर अकेले ही आत्मविश्वास के साथ रहती है। सोशल मीडिया पर उनके कई फोटों हैं जिसमें अधिकतकर में ईशा सिंगल फोटो में ही हैं। ईशा के अलग-अलग फोटो में अलग-अलग अंदाज देखकर ये भी साफ होता है कि वे ग्लैमरस लाइफ और फैशन की शौकीन हैं। जिंदगी के हर पल को जीने में विश्वास करने वाली ईशा का मानना है कि धरती पर आपको जीने के लिए एक ही जिंदगी मिलती है। इसलिए उसके एक-एक पल को खुलकर जीना चाहिए।

Story first published: Tuesday, December 17, 2019, 8:58 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+