For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर शाहरुख ने बेटे आर्यन संग की खास तैयारी, देखें Pics

नई दिल्ली। दुनियाभर की निगाहें आज इंग्लैंड के मैनचेस्टर में टिकी हैं। आज वर्ल्ड कप में महामुकाबला है। भारत-पाकिस्तान की टीम आज आमने-सामने है। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से रोमांच से भरा होता है। आम से लेकर खास इस महामुकाबले को लेकर उत्साहित है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर खास तैयारी की है। टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने के लिए शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन के साथ इस मैच के लिए खास टीशर्ट भी छपवा कर पहन ली हैं।

शाहरुख ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें शाहरुख और उनके बेटे आयर्न ने नीली जर्सी पहनी है, जिसपर खास नाम भी छपा हुआ है। शाहरुख की जर्सी पर नाम मुस्तफा लिखा है तो वहीं आर्यन की जर्सी पर सिंबा लिखा है। इस तस्वीर के साथ शाहरुख ने लिखा है फादर्स डे के जोश के साथ मैच के लिए तैयार.. गो इंडिया गो।

शाहरुख की जर्सी पर द लायन किंग का आइकॉनिक कैरेक्टर- किंग मुफासा और आर्यन की जर्सी पर सिंबा लिखा है। हर बार की तरह इस बार भी शाहरुख टीम इंडिया को चीयर करने के लिए तैयार है। इस बार उनका साथ उनके बेटे भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि World Cup 2019 में रविवार के मुकाबले में भारत-पाकिस्तान (Ind vs Pak) आमने-सामने है। आंकड़ों की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में अब तक सात मुकाबले हो चुके हैं। इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 15:06 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+