'शानदार वापसी पर ही जारी रहेगा ली का करियर'
हाल ही में ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए ली का चयन हुआ था लेकिन एक बार फिर उनके चोटिल हो जाने की वजह से उन्हें सेंट लूसिया से स्वदेश लौटना पड़ा। हिल्डिच ने ली का चयन करने के अपने फैसले को सही ठहराया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार हिल्डिच ने कहा, "अगर वह शानदार लय में वापसी करते हैं तो हमारे लिए एक कारगर हथियार होंगे। वह आस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते आए हैं। इस बार ली के हाथ में है कि वह चोट से उबरकर किस तरह की वापसी करते हैं।"
पिछले दिनों कोहनी की चोट से उबरकर ली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में वापसी की थी लेकिन आईपीएल में भी उनका अंगूठा टूट गया और वह फिर स्वेदश रवाना हो गए थे। इसके बाद उनका चयन विश्व कप के लिए कर लिया गया था।
ली के प्रबंधक नेल मैक्सवेल का कहना है कि वह जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी का प्रयास करेंगे। इस श्रृंखला में पाकिस्तान भी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications