For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ईडन गार्डन्स में कोलकाता की 'शर्मनाक हार' पर KKR के बॉस शाहरुख खान ने मांगी माफी

कोलकाता। आईपीएल 11 का 41वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। जहां मुंबई ने 102 रनों से जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत ठीक रही और फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने तेजी से रन बनाने शुरू किए। हालांकि ईविन लुईस एक बार फिर से फ्लॉप रहे और 18 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव 32 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि उसके बाद ईशान किशन ने पूरा खेल बदल दिया और मात्र 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। किशन 21 गेंदों में 6 छक्के और 5 चौके लगाकर 62 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि आज कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी चला और 31 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई के लिए अंत में बचा हुआ काम बेन कटिंग और पांड्या ब्रदर्स ने पूरा कर दिया। कटिंग 9 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। 13 गेंदों में 19 रन बनाकर हार्दिक पांड्या आउट हुए और अंत में 2 गेंदों में क्रुणाल ने 8 रन बनाए। इस प्रकार मुंबई ने केकेआर को 211 रनों का लक्ष्य दिया। जीत के लिए 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही और नरेन दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। केकेआर के लिए कोई भी बल्लेबाज टिककर रन नहीं बना सका। और पूरी टीम 18.1 ओवर में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

केकेआर की इस शर्मनाक हार के बाद टीम के को-ऑनर और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फैंस से माफी मांगी है। किंग खान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और लिखा, "स्पोर्ट में हमेशा जज्बा देखा जाता है, जीत और हार तो इसका हिस्सा है। हालांकि, मैं टीम का बॉस होने के नाते आप सभी फैंस से माफी मांगता हूं, क्योंकि हमने आज बिल्कुल भी जज्बा नहीं दिखाया।"

बता दें कि शाहरुख केकेआर के पिछले कई मुकाबलों में दिखाई नहीं पड़े थे। खबरों की मानें तो शाहरुख शादियों को लेकर थोड़े बिजी थे। लेकिन अब उनके कमिटमेंट पूरे हो चुके हैं और वे अपनी टीम को सपोर्ट करते नजर आएंगे। हालांकि काफी समय बाद टीम को सपोर्ट करने लौटे शाहरुख को हार के साथ निराश होना पड़ा। इसी के साथ केकेआर प्वाइंट टेबल में पांचवे नंबर पर पहुंच गई।

Story first published: Thursday, May 10, 2018, 16:34 [IST]
Other articles published on May 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+