Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान की दूसरी टी20 जीत में चमके शाहीन अफरीदी, विंडीज के काम नहीं आया शेफर्ड का प्रयास

नई दिल्लीः पाकिस्तान ने मंगलवार को दूसरे ट्वेंटी 20 में वेस्टइंडीज को नौ रन से हराने के बाद तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। यहां पर रोमिया शेफर्ड ने अंतिम मौके पर तूफानी पारी खेलने की कोशिश की जिससे मैच रोमांचक हो गया। विंडीज को जीत दिलाने के लिए शेफर्ड को आखिरी ओवर में 23 रन चाहिए थे, उन्होंने हैरिस रऊफ पर 13 रन भी बना डाले, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम आखिरी गेंद पर आउट हो गई जब तेज गेंदबाज ने 11वें नंबर के बल्लेबाज ओशेन थॉमस को क्लीन बोल्ड कर दिया और इस तरह पाकिस्तान के 172-8 के जवाब में वेस्टइंडीज 163 रन पर ऑल आउट हो गई।

एक समय पाकिस्तान 18 ओवरों के बाद केवल 141-7 था, लेकिन शादाब खान ने 12 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया। बाद में यही अंतर साबित हुआ।

कप्तान बाबर आजम ने कहा, 'शादाब ने बहुत अच्छा फिनिश किया था। दूसरी पारी में स्पिनरों के लिए पकड़ है, यही वजह है कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे।"

इसके बाद विंडीज की पारी में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (3-26) ने वेस्टइंडीज को 131-8 पर रखा था जब उन्होंने 17 वें ओवर में तीन विकेट लिए थे।

बाद में शेफर्ड ने 19 गेंदों में उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ 35 रनों की पारी खेलकर आश्चर्यजनक रूप से वेस्टइंडीज को वापसी की कगार पर पहुंचा दिया, लेकिन टारगेट उनके प्रयास की तुलना में काफी बड़ा था।

वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कहा, "हमारे लिए मुश्किल मैच था (लेकिन) कल से बड़ा सुधार हुआ है। ऐसा लगा कि हम यहां मूर्खतापूर्ण गलतियों के कारण हार गए। हमने योजनाओं पर अमल करने की पूरी कोशिश की और खेल को आगे बढ़ाना हमारी (शीर्ष क्रम की) जिम्मेदारी है।"

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (67) ने अपना पहला टी20 अर्धशतक बनाया लेकिन लेगस्पिनर शादाब खान ने उन्हें बीच के ओवरों में खुलकर खेलने नहीं दिया।

इससे पहले, कप्तान बाबर के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए चुने जाने के बाद मोहम्मद रिजवान ने 38, इफ्तिखार अहमद ने 32 और हैदर अली ने 31 रन बनाए। लेकिन यह शादाब की अंतिम दो ओवरों में तीन छक्कों सहित तूफानी पारी थी जिसने पाकिस्तान को खुलकर रन दिए। तीसरा और आखिरी टी20 गुरुवार को कराची में इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, December 15, 2021, 9:03 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+