For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट का ये फाॅर्मेट 90 मिनट में खत्म हो जाता है, इसे ओलंपिक खेलों में शामिल करें : अफरीदी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी अबु धाबी में 14 नवंबर से शुरू होने जा रही टी-10 लीग का हिस्सा होंगे। अफरीदी कलंदर्स की कप्तानी करते दिखेंगे। 44 साल के इस खिलाड़ी ने उम्मीद जताई है कि क्रिकेट के सबसे छोटे फाॅर्मेट टी-10 को आने वाले समय में ओलंपिक खेलों जोड़ लेना चाहिए क्योंकि फैंस इसे बेहद पसंद करते हैं। 5 दिन के टेस्ट क्रिकेट के फाॅर्मेट के बाद अब 90 मिनट का टी10 फाॅर्मेट आ चुका है।

कही ये बात

कही ये बात

अफरीदी ने कहा, "मुझे लगता है कि फैंस टी10 क्रिकेट को पसंद करते हैं क्योंकि यह तेज है और केवल डेढ़ घंटे में खत्म हो जाता है। क्रिकेट हमेशा बेहतर होता रहना चाहिए और युवाओं में उसके लिए रुचि कायम रखने की कोशिश होनी चाहिए। मैं सोचता हूं कि अबु धाबी टी10 हमें एक बड़ा मौका देता है कि हम इस फॉर्मेट को परखते रहें और क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में ले जाएं।" टी20 फोर्मेट ने क्रिकेट को गति प्रदान की है जबकि टी10 फोर्मेट खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए के नया रोमांच ला सकता है। इस मैच का समय भी महज एक फुटबॉल मैच के समय के बराबर सिर्फ 90 मिनट में खत्म हो जाता है। जिसके चलते इसको ओलंपिक में ले जाने के लिए कई प्रयास जारी है।

खेलने के लिए हैं बेताब

खेलने के लिए हैं बेताब

अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 398 वनडे इंटरनेशनल्स और 99 टी20 मैच खेले हैं। अपनी टीम कलंदर्स के बारे में बहात करते हुए अफरीदी ने कहा कि वे इस फ्रैंचाइजी की ओर खेलने के लिए उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा, "मैं आबु धाबी टी10 में कलंदर्स के लिए खेलने को बेताब हूं। यह फ्रेंचाइजी पीएसएल का भी हिस्सा है और क्षेत्र में क्रिकेट को कई तरह से प्रोत्साहित कर रही है। इस साल उनके विकास कार्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान मिली है। मैं इस नई टीम के लिए टी10 खेलने को बेताब हूं। मुझे उम्मीद है की टीम यह टूर्नामेंट जरुर जीतेगी।

टी10 लीग को लेकर सभी खिलाड़ी उत्साहित

टी10 लीग को लेकर सभी खिलाड़ी उत्साहित

बता दें कि टी10 टूर्नामेंट का तीसरा सीजन इस साल अबू धाबी में 14 नवम्बर से 24 नवंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में बड़े-बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल होंगे। पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने कहा कि उनके साथी खिलाड़ी भी टी10 लीग को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मेरे साथी क्रिकेटर्स टी10 प्रारूप से काफी खुश हैं और फैंस भी। टी20 क्रिकेट भी पहले ज्यादा स्वीकारा नहीं गया था। लेकिन अब टी20 विश्व कप खेला जा रहा है। इसलिए मुझे विश्वास है कि समय के साथ अबु धाबी टी10 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की ओर से और ज्यादा भागीदारी होगी।

Story first published: Wednesday, October 16, 2019, 16:25 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+