For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : अफरीदी ने खेली 40 गेंदों में 81 रनों की तूफानी पारी, दो बार गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचाया

नई दिल्ली। शाहिद अफरीदी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना छोड़ दिया हो लेकिन वो मैदान पर रन उगलना भूले नहीं हैं। इसकी झलक कनाडा में चल रही ग्लोबल टी20 लीग में दिखी जब उन्होंने 40 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ खेलते हुए सबको चौंका दिया। अफरीदी ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी में 10 चौके और 6 छक्के मारे हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट भी लिया। वहीं अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

2 बार गेंद स्टेडियम के बाहर पहुंचाई

अफरीदी ने ब्रैम्प्टन वूल्व्स के लिए खेलते हुए एडमॉन्टन रॉयल्स के गेंदबाजों की खूब खबर ली। ब्रैम्प्टन वूल्व्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 207 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में एडमॉन्टन रॉयल्स टीम 9 विकेट पर 180 रन ही बना सकी और 27 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। अफरीदी तब बैटिंग करने के लिए आए थे जब उनकी टीम ने 3 विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे। अफरीदी ने आते ही प्रहार करना शुरू कर दिया। 12वें ओवर में उन्होंने तेज गेंदबाज सफायन शरीफ की क्लास लगाई और 2 बार गेंद को स्टेडियम के पार पहुंचाया।

5 महीने बाद खेला कोई मैच

5 महीने बाद खेला कोई मैच

अफरीदी का पिछले 5 महीनों में पहला मैच था और उन्होंने मैदान पर उतरते ही जबर्दस्त प्रदर्शन किया। अपने इस प्रदर्शन पर शाहिद अफरीदी ने कहा, 'मैं बेहद थका हुआ महसूस कर रहा हूं लेकिन ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार है। शुक्र की बात ये है कि अगले मैच से पहले रिकवर होने का समय है। पिच काफी अच्छी है और मुझे लगता है फैंस को काफी मजा आया।'

अफरीदी के नाम है ये रिकाॅर्ड

अफरीदी के नाम है ये रिकाॅर्ड

बता दें कि अफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब वो सिर्फ विदेशी लीगों में खेलते हुए नजर आते हैं। आपको बता दें कि अफरीदी पाकिस्तान के लिए 350 से ज्यादा वनडे विकेट और 48 टेस्ट विकेट हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा अफरीदी के नाम पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

विंडीज दौरे पर जाने से पहले रोहित से हुए विवाद पर क्या बोले विराट कोहली

Story first published: Monday, July 29, 2019, 19:27 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+