For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफरीदी ने दी नसीहत- कश्मीर की चिंता छोड़ पहले अपना घर संभाले पाकिस्तान

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का विवादों से पुराना नाता रहा। वह अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आते रहते हैं। शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है जिसे लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म है। शाहिद का यह बयान हालांकि उनके खुद के मुल्क को आईना दिखाने वाला है। अफरीदी का कहना है कि कश्मीर को संभालना पाकिस्तान जैसे मुल्क के बस की बात नहीं है।

अफरीदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को नहीं संभाल सकता है। सोशलमीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।इस वीडियो में अफरीदी साफ तौर पर इमरान सरकार की किरकिरी कराने वाला बयान देते नजर आ रहे हैं। अफरीदी कहते हैं कि पाकिस्तान से पाकिस्तान के लोग ही नहीं संभल रहे हैं। वह कश्मीर को क्या संभालेगा।' बता दें कि अफरीदी कश्मीर को लेकर पहले भी टिप्पणी कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, 'कश्मीर कोई मुद्दा नहीं है। जो लोग वहां पर रहते हैं... मैं कहता हूं पाकिस्तान को नहीं चाहिए कश्मीर... भारत को भी मत दो कश्मीर। कश्मीर अलग मुल्क बना देना चाहिए। कम से कम इंसानियत तो जिंदा रहे... इंसान जो मर रहे हैं वह तो नहीं हो यार।'

कश्मीर पाकिस्तान को भी नहीं चाहिए.. उससे तो यहां के लोग ही नहीं संभल रहे हैं। आप इंडिया को भी मत दो... पाकिस्तान को भी नहीं चाहिए। कश्मीर को अपने में रहने दो... अपना रहने दो उनको। इंसानियत बड़ी चीज है, जो लोग वहां पर मर रहे हैं.. चाहे वह किसी भी मजहब का हो... तकलीफ होती है इंसान के रूप में...'

Story first published: Wednesday, November 14, 2018, 14:55 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+