For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : शाहिद अफरीदी ने गिनाईं पाकिस्तान टीम की खूबियां, बताया कहां तक जाएगी टीम

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup) पर कब्जा करने के लिए सभी 10 टीमें इंग्लैंड(England) में पहुंच चुकी हैं। कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करने में लगे हैं, ऐसे में शाहिद अफरीदी(Shahid Afridi) ने भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम(Pakistan Cricket Team) की जमकर तारीफ की। पाकिस्तान टीम में मोहम्मद आमिर तथा वहाब रियाज को अंतिम समय शामिल किया गया। इससे इनकी गेंदबाजी मजबूत दिखने लगी। अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(Pakistan Cricket Board) द्वारा ट्विटर पर जारी एक वीडियो में टीम की मजबूती के बारे में जिक्र किया।

अफरीदी ने कहा कि हमने टीम के साथ कुछ प्रयोग किए। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया, और युवाओं को मौका। पूर्व कप्तान ने कहा, 'विश्व कप से पहले हमारी गेंदबाजी संघर्ष कर रही थी क्योंकि अनुभव की कमी थी। अब रियाज, शादाब खान और आमिर के आने से इसे बल मिला है और हम एक संतुलित टीम बन गए हैं।' उन्होंने कहा कि इस बार की टीम काफी अच्छी है। हमारी उम्मीदें उनसे आैर बढ़ गई हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि बल्लेबाजी हमारे लिए लगातार चिंता का विषय रही थी लेकिन हमारे बल्लेबाजों की हालिया फॉर्म ने उसे भी दूर कर दिया है।"

अफरीदी ने कहा है कि विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी होती है। लय हासिल करने के लिए शुरुआती कुछ मैच जीतना जरूरी होता है। हमारे युवा किसी भी टीम को मात देने में सक्षम हैं।नअफरीदी ने कहा कि वह पाकिस्तान को सेमीफाइनल में देखते हैं। उन्होंने कहा, "मैं पाकिस्तान को सेमीफाइनल में देखता हूं। मुझे भरोसा है कि वह फाइनल में भी खेलेगी। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव स्वाभिवक होता है। यह खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति का परिक्षण लेती है। विश्व कप खिलाड़ी के लिए मौका है कि वह हीरो बन सके और पूरे विश्व उसकी तरफ देखे।

बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होने जा रही है जिसका फाइनल मुकाबला 31 जुलाई को होगा। पाकिस्तान का पहला मुकाबला 31 मई को नाॅटिंघम में विंडीज के खिलाफ होना है। कमान सरफराज अहमद के हाथों में है।

Story first published: Friday, May 24, 2019, 12:47 [IST]
Other articles published on May 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+