नई दिल्ली। भारत आने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान ने सुरक्षा के मामले में बोलते हुए कहा था कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिलता है। अपने इस बयान के बाद उन्हें जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान में अफरीदी के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है।
पाकिस्तान में क्रिकेट फैन, पत्रकार और पूर्व खिलाड़ी जमकर अफरीदी की आलोचना कर रहे हैं। जावेद मिंयादाद ने एक टीवी कार्यक्रम में अफरीदी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह बनावटी बयान था, उन्हें अपने देश के बारे में गलत बोलने से पहले सोचना चाहिए।
Lala say he get more love in India than he ever get in Pakistan. This cos he win more game for India than he ever win for Pakistan. #Afridi
— Big Nas (@NasirJamshed_) March 13, 2016
Shahid Afridi: "I get more love from India, than I do from Pakistan."
— Sorabh Pant (@hankypanty) March 14, 2016
Shoaib Malik: "Me too, bro."
उन्होंने कहा कि आखिरी बार 2012 में अफरीदी भारत के दौरे पर गये थे और समझ नहीं आ रहा है कि पिछले 8 घंटों में क्या बदल गया है। अफरीदी के बयान में क्रिकेट फैन अजहर सिद्दीकी ने लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर करके कहा कि है कि अफरीदी के बयान से क्रिकेट फैन्स को काफी झटका पहुंचा है। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।