For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गंभीर से हुई थी लड़ाई, अब अफरीदी बोले- हमें मैदान के बाहर अच्छा दोस्त होना चाहिए

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद गौतम गंभीर के बीच सोशल मीडिया पर बिल्कुल नहीं जमती। अफरीदी जब भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं तो गंभीर बिना देरी किए उन्हें करारा जवाब देते हैं। अफरीदी ने जितनी बार बेत्तुका बयान दिया, गंभीर ने उसका जवाब दिया। इन दोनों क्रिकेटरों के बीच क्रिकेट मैदान पर भी दुश्मनी देखते को मिलती थी। हालांकि अफरीदी ने अब एक पल को याद करते हुए कहा कि हमें मैदान के बाहर अच्छा होना चाहिए।

कही ये बात

कही ये बात

क्रिकेट पाकिस्तान ने उनसे पूछा कि उनका गाैतम गंभीर से रिश्ता कैसा है, साथ में 2007 में हुई लड़ा में उन्होंने आपसे क्या कहा था। इसका जवाब देते हुए अफरीदी ने कहा, ''इस तरह की चीजें क्रिकेट में होती रहती हैं, इसका असर आपकी रोजाना जिंदगी पर नहीं पड़ना चाहिए। हम सभी को मैदान के बाहर अच्छा दोस्त होना चाहिए।''

बाबर से जीत की उम्मीद

बाबर से जीत की उम्मीद

इसके अलावा अफरीदी से वनडे क्रिकेट की कप्तानी में विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना को लेकर भी सवाल किया गया। अफरीदी ने कहा, ''बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बैकबोन हैं और मुझे नहीं लगता कि लगातार विराट से तुलना किए जाने को वो दबाव लेते होंगे। मुझे उम्मीद है कि बाबर जल्द ही पाकिस्तान के लिए अकेले दम पर मैच जीतना शुरू कर देंगे।''

टिप्पणी करने से नहीं डरते अफरीदी

टिप्पणी करने से नहीं डरते अफरीदी

कश्मीर मुद्दे पर कमेंट कर अफरीदी कई बार विवादों में रह चुके हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपको डर नहीं लगता कि आपके सोशल मीडिया फॉलोअर कम हो जाएंगे। इस पर अफरीदी ने कहा, ''हर व्यक्ति को हमेशा सच बोलना चाहिए, चाहे जो भी हो जाए। मुझे लगता है कि इंसानियत हर चीज से ऊपर है, यही वजह है कि मैं अपनी बात रखने से कभी हिचकिचाता नहीं हूं, भले वो भारत के बारे में हो।''

Story first published: Tuesday, August 4, 2020, 20:17 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+