For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

21 साल पहले 16 साल के अफरीदी ने 37 गेंदों में ठोका था शतक

By Mohit

नई दिल्लीः पाकिस्तान के पूर्व तूफानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने आज से 21 साल पहले एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसे टूटने में 18 साल लग गए। शाहिद अफरीदी ने 37 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोका था। साल 1996 में नैरोबी में खेले गए कीसीए टूर्नामेंट में श्रीलंका के खिलाफ अफरीदी की तूफानी बल्लेबाजी ने सबको हैरान कर दिया था।

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी पाकिस्तान टीम का पहला विकेट गिरने के बाद शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी करने आए थे। क्रीज पर आते ही अफरीदी ने रनों की बारिश कर दी थी। उस समय अफरीदी की उम्र महज 16 साल थी।

अफरीदी की शानदार बल्लेबाजी के कारण पाकिस्तान 371/9 रन का पहाड़ खड़ा कर पाया। उस समय पाकिस्तान का ये वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। वनडे इतिहास में बात की जाए तो वनडे में सबसे तेज शतक -
1. एबी डिविलियर्स: 31 गेंदों में विरुद्ध वेस्टइंडीज, 2015
2. कोरी एंडरसन : 36 गेदों में विरुद्ध वेस्टइंडीज, 2014
3. शाहिद अफरीदी: 37 गेंदों में विरुद्ध श्रीलंका, 1996

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+