For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय क्रिकेटर्स को PSL में खेलने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं अफरीदी

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरफनमौला क्रिकेटर का मानना है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टी20 प्रतियोगिता में खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। अफरीदी ने लाहौर में अपने फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पता है कि भारतीय खिलाड़ियों का अनुबंध उन्हें विदेशी टी20 लीग में खेलने की मंजूरी नहीं देता।

38 वर्षीय अफरीदी ने कहा, 'हमें उन्हें (भारतीय खिलाड़ियों) कम से कम पीएसएल में खेलने के लिए आमंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। मुझे पता है कि उनका आना मुश्किल है क्योंकि वे केवल इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हैं लेकिन हमें उन्हें पीएसएल के अगले संस्करण के लिए आमंत्रित करना चाहिए।' उन्होंने कहा, "यह एक बड़ा कदम है लेकिन मुझे लगता है कि भविष्य में सिर्फ उन्हीं विदेशी खिलाड़ियों को पीएसएल में बुलाया जाना चाहिए जो जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान में आने और खेलने के लिए राजी होते हैं।"

आपको बता दें कि पाकिस्तान के लिए 398 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके अफरीदी फिलहाल पीएसएल में कराची किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हालांकि उनकी टीम एलिमनेटर 2 में पेशावर जाल्मी के हाथों हारकर बाहर हो गई है। अब पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल 25 मार्च को इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी टीम के बीच खेला जाना है।

Story first published: Friday, March 23, 2018, 13:32 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+