ICC World Twenty20: अजहर मसूद का सिर लाओ तभी होगा इंडो-पाक मैच?
नई दिल्ली। टी 20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बीसीसीआई के इस फैसले के खिलाफ वॉर वेटरन्स ने मोर्चा खोल दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक 70 हजार पूर्व सैनिकों के एसोसिएशन ने बीसीसीआई से मांग की है कि विश्वकप के पहले पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर का सिर काटकर लाकर दो तभी हम भारत में इंडिया-पाकिस्तान का मैच होने देंगे।
भारत में विरोध को देखकर पीसीबी ने बीसीसीआई से कहा है कि वो पहले खिलाड़ियों की सलामती की गारंटी ले जिसके बाद ही वो खिलाड़ियों को इंडिया भेजेगा खेलने के लिए। इससे पहले धर्मशाला में होने वाले इंडो-पाक मैच के लिए सीएम वीरभद्र सिंह ने भी हाथ खड़े कर दिये थे जिन्हें बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने मिलकर समझाया था।
कोलकाता में भी हो सकता है इंडो-पाक मैच?
फिलहाल विवाद बढ़ता ही जा रहा है देखते हैं कि बीसीसीआई इस मामले में क्या कदम उठाता है। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला अगर हिमाचल के धर्मशाला में नहीं हुआ तो वो मैच कोलकाता में शिफ्ट किया जा सकता है ऐसी भी खबर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
