इमरान खान के मंच में आक्रामक हुए अफरीदी के तेवर, कही भड़काऊ बात, VIDEO
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार कश्मीर मामले पर भारत के खिलाफ जहर उगला है। हाल ही में कनाडा में ग्लोबल टी-20 लीग खेलकर पाक लौटे अफरीदी ने ऐसा लगता है राजनीति में आने का पूरा मन बना लिया है। अफरीदी, शुक्रवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ पीओके के मुजफ्फराबाद में थे। पहले से भारत के खिलाफ बातें करते रहे अफरीदी के तेवर इस बार पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक थे। अफरीदी ने यहां पर इमरान की ओर से बुलाई गई रैली में लोगों को संबोधित किया। अफरीदी ने इस मंच का पूरा प्रयोग किया और भारत के खिलाफ जमकर भड़काऊ बयान दिया। अफरीदी ने रैली में अपने दादा का जिक्र किया और पीएम इमरान से अपील कर डाली कि जब वह यूनाइटेड नेशंस जाएं तो कश्मीर का मुद्दा उठाना न भूलें।

कश्मीर में हो रहा जुल्म
अफरीदी ने मुजफ्फराबाद में कहा कि कश्मीर में मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। उन्होंने रैली में भारत का नाम तो नहीं लिया लेकिन जमकर भड़काऊ बातें कहीं। इमरान ने कहा, 'हम सबको होशियार हो जाना चाहिए। जबतक हम होशियार नहीं होंगे, एक कौम नहीं होंगे ये लोग हमलोगों पर ऐसे ही जुल्म करते रहेंगे।' पाकिस्तान के इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि पीएम इमरान खान ने कश्मीर को लेकर पूरे दुनिया में आवाज उठाई और हम सब उनका धन्यवाद करते हैं।
|
लगातार भारत विरोधी बयान दे रहे अफरीदी
आर्टिकल 370 के हटने के बाद से ही अफरीदी भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उनके बयानों पर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। शाहिद अफरीदी ने एलओसी का दौरा करने की भी बात वाले बयान का उनका साथ पाकिस्तान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने भी दिया था। इसपर गंभीर ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते हैं और उनका दिमाग वक्त के साथ विकसित नहीं होता है। गंभीर ने कहा था कि अगर अफरीदी को राजनीति का इतना शौक है और हर मुद्दे पर राजनीति करनी है तो उन्हें राजनीति मही ज्वॉइन कर लेनी चाहिए।
कोहली का पसंदीदा गाना कौन सा है? धवन ने दिया मजेदार जवाब, देखें VIDEO

कश्मीर पर अफरीदी के पुराने रुझान-
बता दें कि अफरीदी ने बुधवार को ट्वीट कर ऐलान किया, 'पीएम इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद में उपस्थित रहूंगा। कश्मीरी भाईयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। 6 सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाउंगा।' पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गंभीर ने अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई थी और कहा था कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते हैं और उनका दिमाग वक्त के साथ विकसित नहीं होता है। बता दें कि अफरीदी के साथ-साथ पाकिस्तान के एक और बड़े क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भी तलवार लहराते हुए भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
