पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद युसूफ ने पीटा माथा, अफरीदी ने कहा- मौका बर्बाद कर दिया
नई दिल्ली: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट दांतों तले अंगुली दबाने वाला था। ऐसे क्षण थे जहां ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, फिर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड वापसी कर रहा है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चार दिनों तक पेंडुलम कभी यहां तो कभी वहां झूलता रहा। आखिरकार, यह इंग्लैंड था जो पहले टेस्ट में विजयी हुआ क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के 277 रनों के लक्ष्य का पीछा 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पाकिस्तान ने हाथ से मैच गंवाया-
इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान ने यह हाथ आया मैच गंवाया और जब इंग्लैंड बड़ी मुश्किल में था जब पांच विकेट सिर्फ 117 के स्कोर पर गिरे, लेकिन क्रिस वोक्स और बटलर के बीच 139 रनों की साझेदारी छठे विकेट के लिए हो गई, वोक्स घातक साबित हुए क्योंकि वे 84 रन पर नाबाद रहे और जोस बटलर (75) ने भी योगदान करके शनिवार को चौथे दिन के दौरान ही पाकिस्तान से मैच छीन लिया।

अफरीदी, यूसुफ जैसे दिग्गज निराश-
लेग स्पिनर यासिर शाह (4-99) ने पाकिस्तान को आखिरी तक मुकाबले में बनाए रखा था। इससे पहले पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 169 रन पर आउट हो गई थी।
ENG vs PAK: 'अगर रन ना बनाता, तो ये मेरा आखिरी मैच होता'- जोस बटलर
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अंतिम परिणाम से निराश हैं क्योंकि उनका मानना था कि मैच उनकी मुट्ठी में था। इस बीच, मोहम्मद यूसुफ और माइकल वॉन ने भी ट्विटर पर इंग्लैंड की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अफरीदी ने कहा- ऐसा मौका बेकार नहीं कर सकते
अफरीदी ने इस जीत पर इंग्लैंड को बधाई देते हुए कहा कि मैच पाकिस्तान की पकड़ में था लेकिन दुर्भाग्य से हाथ से फिसल गया। ऐसे मौके जाया नहीं कर सकते हैं, पिच भी हमारे गेंदबाजी अटैक के माकूल थी।
बता दें कि पाक सनसनी नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी जैसे युवा तेज गेंदबाज अहम मौकों पर विकेट लेने में नाकामयाब साबित हुए जबकि एक स्पिनर के तौर पर यासिर शाह को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला।

मोहम्मद यूसुफ ने पीठा माथा-
पाकिस्तान के मध्यक्रम के सबसे ठोस बल्लेबाज रहे मोहम्मद यूसुफ ने इस हार पर अपना माथा पीटने वाली इमोजी के साथ ट्वीट किया है। उनकी निराशा इस कदर थी कि उन्होंने शब्द नहीं लिखे केवल अपना माथा पीटने वाली इमोजी को तीन बार लगाया है।
इससे ठीक पहले युसूफ ने कहा था यह मैच अभी भी हमारा हो सकता है क्योंकि इस पिच पर 260-70 रन बनाना आसान नहीं होगा।

माइकल वॉन का ट्वीट सबसे मजेदार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल का कहना है कि इस समय इंग्लैंड और पाकिस्तान दुनिया की दो बेस्ट टीमें हैं जिनका खेल देखना चाहिए क्योंकि दोनों का ही नहीं पता कब क्या कर दें। लेकिन इसी वजह से इन दोनों टीमों के मैच देखना काफी दिलचस्प भी बन जाता है।
इसी बीच पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने कहा कि सीरीज खत्म नहीं हुई है क्योंकि वह साउथम्पटन में अगले टेस्ट मैच के लिए इंतजार कर रहे हैं।
अजहर ने संवाददाताओं से कहा, "यह निराशाजनक है लेकिन अभी तक खत्म नहीं हुआ है, फिर भी दो टेस्ट होने बाकी हैं।"

मैच के बाद बोले अजहर अली-
उन्होंने कहा, 'इस खेल से बहुत सारी सकारात्मक चीजें मिलीं, हमने इस टेस्ट मैच के अधिकांश हिस्सों में इंग्लैंड को मात दी।
"हम यह नहीं कहेंगे कि हम (हमारी) दूसरी पारी में मैच हार गए, लेकिन हमने इंग्लैंड को खेल से बाहर करने का मौका गंवा दिया।" अजहर ने कहा, "हमें यकीन था कि अगर हम एक और विकेट गिराते हैं तो हम इसे खत्म कर देंगे। लेकिन उन्होंने (बटलर और वोक्स) आक्रमण किया और खेल को हमसे छीन लिया। कभी-कभी आपको केवल विपक्ष को श्रेय देना होगा। हम खेल के नियंत्रण में थे; हम खेल को खत्म करने से एक पंच दूर थे, लेकिन वे आ गए और उस दौरान हम पर हावी हो गए। "
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
