For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शाहिद अफरीदी ने चुनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप टीम, सचिन को नहीं दी जगह

नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) के नाम हर कोई बड़ा रिकाॅर्ड दर्ज है। तभी उन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम(Pakistan Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी(Shahid Afridi) उनके प्रदर्शन से प्रभावित नहीं हैं। अफरीदी ने अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप टीम(World Cup Team) चुनी जिसमें शामिल 11 खिलाड़ियों में सचिन का नाम नहीं हैं। अफरीदी ने अपनी वर्ल्ड कप प्लेइंग इलेवन में केवल एक ही भारतीय को चुना है, जो विराट कोहली हैं।

कोहली को अफरीदी की लिस्ट में जगह मिली है। कोहली ने वर्ल्ड कप के 17 पारियों में 41.92 के एवरेज के साथ 587 रन बनाए है। जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। रोचक बात यह है कि पाकिस्तान को कई मर्तबा धूल चटाने में अहम खिलाड़ी रहे सचिन का वर्ल्ड कप में शानदार रिकॉर्ड है।उनके नाम वर्ल्ड कप में 45 मैचों में 56.95 की औसत से सबसे अधिक 2278 रन दर्ज हैं। हैरानी वाली बात यह भी है कि दुनिया के महान कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को भी अफरीदी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा है। धोनी भारत को आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट(टी20, चैंपियंस ट्राॅफी, विश्व कप) जीता चुके हैं। टीम की बात की जाए तो अफरीदी ने 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को स्थान दिया है, जबकि 4 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से हैं। इस टीम में एक साउथ अफ्रीकी और एक भारतीय को जगह मिली है।

शाहिद अफ्रीदी की वर्ल्ड कप 11 टीम-
सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, इंजमाम-उल-हक, जैक कैलिस, वसीम अकरम, ग्लेन मैकग्रा, शेन वार्न, शोएब अख्तर, सकलेन मुश्ताक.

Story first published: Wednesday, May 1, 2019, 18:49 [IST]
Other articles published on May 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+