oi-Ankur
नई दिल्ली। इन दिनों एक बार फिर से पाकिस्तानी शाहिद अफरीदी अपने पर्सनल वजहों से मीडिया में छाये हुए हैं। वेबसाइट इंडियावायर डॉट कॉम की माने तो इन दिनों शाहि्द अफरीदी का चक्कर भारतीय मॉडल अर्शी खान से चल रहा है।
अफरीदी का चक्कर इंडियन-मॉडल अर्शी खान से?
वेबसाइट ने दावा किया है अफरीदी और अर्शी बीते दिनों दुबई के एक होटल में साथ-साथ वक्त बिताते देखे गये हैं, दोनों होटल में करीब दो दिनों तक साथ थे। उसने तो यह तक छापा है कि अर्शी खान ने खुद माना है कि उसने अफरीदी को किस तक भी किया है लेकिन अफेयर की बात पर वो गोला मार गईं।
दुबई के 7 स्टार होटल में दोनों ने बिताया साथ में वक्त
लेकिन दूसरी ओर अफरीदी इस पूरे मामले पर भड़क गये और सारी बातों को गलत ठहराते हुए उन्होंने सारा दोष भारतीय मीडिया पर मढ़ दिया। अफरीदी ने कहा कि कुछ इंडियन मीडिया तंत्र जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके निजी संबंधों को दूसरे ही आकार-रूप में बेच रहे हैं।
अफरीदी ने अफेयर की खबर के लिए इंडियन मीडिया को कोसा
अफरीदी ने कहा कि इसलिए भारतीय मीडिया के बारे में कोई भी पाकिस्तानी चैनल और क्रिकेटर भरोसा नहीं करता है क्योंकि वो बेसलेस चीजों को लोगों के सामने परोसता है, मेरे और अर्शी के बीच की अफेयर की खबर कोरी बकवास से ज्यादा कुछ नहीं है।
अर्शी खान और शाहिद से जु़ड़ी खबर को जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिेये..
अर्शी खान मूल रूप से अफगानिस्तान की
अर्शी खान मूल रूप से अफगानिस्तान की रहने वाली है। अर्शी खान जब 4 साल की थी तब उसका परिवार अफगानिस्तान से भोपाल आ गया। अर्शी खान ने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज भोपाल से ही किया।
दुबई में मिलती हैं अफरीदी से
वेबसाइट इंडियावायर डॉट कॉम अर्शी दुबई अक्सर अफरीदी से मिलने ही जाती हैं।
शाहिद अफरीदी के साथ सो रही हूं...
अर्शी खान का कहना है कि दुबई में उनके कई रिश्तेदार और मित्र रहते हैं। इसलिए वह दुबई जाती रहती है। इसके यह मतलब नहीं है कि मैं शाहिद अफरीदी के साथ सो रही हूं।
बिग बॉस 9 में अर्शी?
अर्शी हैदराबाद में एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और बिग बॉस 9 में दिखायी पड़ सकती हैं।
धमकी भरे कॉल्स
अर्शी खान ने भोपाल और मुंबई में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे मारने की धमकी दी जा रही है। इस एक्ट्रेस को गंदे, अभद्र और धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं।
एसएमएस और इंटरनेट
वेबसाइ़ट के मुताबिक अफरीदी दिन भर एसएमएस और इंटरनेट के जरिये अर्शी के संपर्क में रहते हैं।
सारा दोष इंडियन मी़डिया का
हालांकि शाहिद अफरीदी ने अपनी अफेयर की खबरों को बकवास बताकर सारा दोष इंडियन मी़डिया पर मढ़ दि्या।
इमरान खान की शादी-शुदा जिंदगी को बर्बाद कर रही है पहली बीवी?
चौंक गये ना आप...लेकिन ऐसी ही खबर आयी है कि पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर और मौजूदा राजनेता इमरान खान की नई शादी तोड़ने के चक्कर में हैं उनकी पहली पत्नी जेमाइमा गोल्डस्मिथ।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, September 6, 2015, 10:17 [IST]
Other articles published on
Sep 6, 2015