'युवराज का खेलना अभी तय नहीं'
भारतीय कप्तान धोनी का कहना था कि ईशांत शर्मा दूसरे वनडे में भी नहीं खेल पाएँगे. साथ ही युवराज सिंह के खेलने पर फ़ैसला मैच से पहले किया जाएगा.
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ईशांत शर्मा इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इससे उन्हें नागपुर टेस्ट में लगी टखने की चोट से उबरने के लिए पाँच से सात दिन का समय मिल जाएगा.
उल्लेखनीय है कि दूसरा वनडे मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सोमवार को खेला जाएगा. युवराज ने शुक्रवार को राजकोट में हुए पहले वनडे में 138 रन की शानदार पारी खेली थी.
उन्होंने 13 रन 78 गेंद पर 16 चौके और छह छक्के की मदद से बनाए थे. राजकोट की पारी को युवराज ने वनडे मैचों की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों में शामिल किया है. युवराज ने सिर्फ़ 63 गेंद में ही अपना शतक पूरा कर लिया था.
उनकी आक्रामक पारी से इंग्लैंड की टीम उबर नहीं पाई थी. युवराज को अपनी पारी के दौरान ही कमर में दर्द की समस्या हो गई थी. युवराज के खेलने के बारे में धोनी ने कहा कि इस पर अंतिम फ़ैसला मैच से पहले लिया जाएगा.
धोनी का कहना था कि युवराज सिंह की हालत में काफ़ी सुधार हुआ है लेकिन उनके खेलने के बारे में हम मैच से पहले ही अंतिम फ़ैसला ले पाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ टेस्ट सिरीज़ की टीम से युवराज सिंह को अलग रखा गया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications