For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फैन की गिरफ्तारी से अफरीदी का दिल टूटा, कहा मोदी जी से अपील करूंगा...

पाकिस्तान क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत में अपने फैन की गिरफ्तारी पर खेद प्रकट किया है।

कराची। इन दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी बुरी तरह से आहत हैं और उनकी दिल कचोट रहा है क्योंकि भारत में उनके एक फैन को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने एक मैच के दौरान अफरीदी के नाम और नंबर वाली जर्सी पहनी थी।

Must Read: शाहिद अफरीदी से जुड़ी हर खबर

दरअसल असम में एक लाइव मैच के दौरान स्थानीय पुलिस ने बीजेपी की युवा ईकाई द्वारा शिकायत के बाद रिपन चौधरी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है कि इस युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो अफरीदी का फैन था। जिसके लिए उसे 120 (बी) और 294 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जिस फर अफरीदी ने काफी दुखी होते हुए एक पाकिस्तानी अखबार से कहा है कि खेल और राजनीति दोनों को अलग-अलग रखना चाहिए, मैं अपने फैन की गिरफ्तारी से आहत हुआ हूं इसलिए वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले पर गौर करने की अपील करेंगे।

अफरीदी ने किया था कश्मीर का जिक्र

आपको बता दें ये वो ही शाहिद अफरीदी हैं, जब वो यहां टी20 विश्वकप खेलने आए थे, तो जबरदस्ती कश्मीर का मुद्दा उठाया था और आलोचना के शिकार हुए थे। इससे पहले पाकिस्तान में भी एक व्यक्ति को दस साल की सजा सुनाई गई थी क्योंकि वो विराट कोहली का फैन था और उसने अपने घर की छत पर भारत का झंडा लहराया था। बाद में पंजाब की एक अदालत ने उसे जमानत दे दी थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+