विराट कोहली से दोस्ती को लेकर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी संबंध अच्छे न हों लेकिन दोनों देशों के खिलाड़ी एक दूसरे को बेहद सम्मान देते हैं। विराट कोहली अक्सर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर के साथ अपने रिश्ते बुलंद रखते हैं। अब खुद पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अपने मित्रवत संबंधों के बारे में बड़ी बात कही है।
सेंट मोरित्ज आइस क्रिक्रेट टूर्नामेंट के दौरान पीटीआई से बातचीत में अफरीदी ने कहा, "विराट के साथ मेरे ताल्लुकात राजनीतिक हालत पर निर्भर नहीं करते। विराट शानदार इंसान हैं, मेरी ही तरह अपने देश के क्रिकेट के दूत हैं।"
कोहली को अधिक सम्मान देने की बात करते हुए इस पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं मानता हूं कि क्रिकेटर के तौर पर दो लोगों के बीच के ताल्लुकात से हम यह उदाहरण तय कर सकते हैं कि देशों के बीच कैसे रिश्ते होने चाहिए। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के बाद उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक प्यार और सम्मान मिला।"
आफरीदी ने आगे कहा, "कोहली ने हमेशा ही मुझे सम्मान दिया है और उसने आगे बढ़कर मेरे फाउंडेशन के लिए अपनी साइन की हुई जर्सी भी मुझे दी। जब भी मैं विराट से बात करता हूं तो उसमें काफी सहानुभूति होती है। ऐसा नहीं है कि हमें बात करने का ज्यादा समय मिलता है लेकिन समय-समय पर वो मैसेज करता है और कभी कभी मैं भी मैसेज करता हूं। जब मुझे पता चला कि वह शादी कर रहा था तो मैने उसे बधाई दी।"
विराट की तारीफ करते हुए आफरीदी ने कहा, "विराट शानदार काम कर रहा है, मुझे आक्रमकता से कोई दिक्कत नहीं है, अगर वो नियंत्रण में है तो। विराट का चरित्र महेंद्र सिंह धोनी से बहुत अलग है, जो कि शांत स्वभाव के हैं। विराट की सबसे बड़ी ताकत ये है कि वो टीम को साथ लेकर चलता है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
