For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफरीदी बोले- मेरी बायोपिक में टाॅम क्रूज होने चाहिए, भारतीय यूजर्स ने खूब उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर अपना मजाक बना बैठे हैं। उनका कहना है कि अगर उन पर बायोपिक बनती है तो फिर दो हीरो उनकी भूमिका निभाएं। उन्होने टॉम क्रूज और बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान का नाम लिया। अफरीदी ने कहा कि इंग्लिश में बनने वाली बायोपिक में उनकी भूमिका टॉम क्रूज निभाएं जबकि फिल्‍म के उर्दू वर्जन में आमिर खान उनका किरदार निभाएं। उनकी इस ख्वाहिश का भारतीय यूजर्स ने ट्विटर पर खूब मजाक उड़ाया।

2013 अगस्‍त में अफरीदी ने एक फिल्‍म मैं हूं शाहिद अफरीदी में छोटी सा किरदार निभाया था। फिल्‍म के अंत में वह कुछ पलों के लिए स्‍क्रीन पर नजर आए थे, जहां वो एक युवा को कुछ सलाह देते हुए नजर आए थे। यह युवा अपने करियर में अफरीदी की नकल करने की कोशिश करता है। इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल किया।

अफरीदी ने पाकिस्‍तान के लिए 1996 में अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू किया और बाद में वनडे क्रिकेट में 37 गेंदों में शतक जमाया। अफरीदी ने पाकिस्‍तान के लिए कुछ समय ओपनिंग भी की। वह लंबे शॉट खेलने में कभी कतराते नहीं थे। अफरीदी ने अपने करियर में 11 शतकों और 51 अर्धशतकों की मदद से 11,000 से ज्‍यादा रन बनाए। इसके अलावा उन्‍होंने कुल 541 विकेट लिए। अफरीदी ने 2016 वर्ल्‍ड टी20 में पाकिस्‍तान के लिए आखिरी बार मुकाबला खेला था। इसके अलावा उन्‍होंने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच वर्ल्‍ड एकादश के लिए मई 2018 में खेला। हालांकि, अफरीदी ने क्रिकेट के मैदान पर अपना जादू बिखेरना जारी रखा।

ऐसे उड़ा मजाक-

Story first published: Monday, May 18, 2020, 11:03 [IST]
Other articles published on May 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+