भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाज़ी
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ यह मैच इंग्लैंड के नॉटिंघम में खेला जा रहा है. अभ्यास मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा कर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि वो किसी भी मैच को हल्के में नहीं लेगा.
टी- 20 का पहला विश्व कप भारत ने जीता था और उसके बाद क्रिकेट के इस लघु संस्करण में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है.
ताज़ा स्कोर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
इस बार भी भारतीय टीम शक्तिशाली मानी जा रही है, हालाँकि ख़िताब बचाए रखना का दबाव भी टीम पर होगा.
बांग्लादेश के ख़िलाफ़ मैच में भी रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं क्योंकि वीरेंदर सहवाग का इस मैच में खेलना तय नहीं है. वो चोटिल हैं.
बैटिंग में गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना और कप्तान धोनी किसी भी टीम के गेंदबाज़ों के लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं.
बांग्लादेश की टीम कमज़ोर आँकी जा रही है लेकिन वो बड़ा उलटफेर करने में सक्षम है.
बैटिंग में मोहम्मद अशरफ़ुल अगर चल जाएँ तो मुसीबत बन सकते हैं, वहीं गेंदबाज़ी में भी मशरफ़े मुर्तज़ा जैसा तेज़ गेंदबाज़ा उनके पास है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
