पाक से ज्यादा प्यार हमें भारत के क्रिकेट फैन देते हैं- शाहिद अफरीदी

कोलकाता। टी-20 विश्वकप से पहले जिस तरह से भारत-पाक मैचों को लेकर विवाद चल रहा था वो आखिरकार थम गया है और सकारात्मक माहौल बनने लगा है। पाक टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि राजनीति और खेल को एक-दूसरे से अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को अपने ही देश में उतना प्यार नहीं मिलता जितना उन्हें भारत में मिलता है।

भारत पाक मैच के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरु

श्रीलंका के खिलाफ ईडेन गार्डेन में मुकाबले से पहले कहा कि भारत के खिलाफ खेलना हमेशा ही अच्छा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि बहुत कम ही ऐसे देश हैं जहां खेल में इतना रोमांच होता हो। भारत में मिलने वाला प्यार मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। भारतीय क्रिकेट फैन हमें काफी प्यार देते हैं। इतना प्यार हमें पाकिस्तान के फैन भी नहीं देते हैं।

अफरीदी ने कहा कि क्रिकेट ने दोनों देशों को करीब लाने में अहम भूमिका निभायी है। ऐसे में खेल और राजनीति को एक दूसरे से अळग रखना चाहिए। भारत आने से पहले जिस तरह से पाक के भारत नहीं आने की अटकलें लग रही थी उसपर अफरीदी ने कहा कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार थे कि हम भारत खेलने जरूर जायेंगे।

अफरीदी ने कहा कि पहला मैच हमेशा से अहम होता है। ऐसे में भारत से पहले बांग्लादेश के के खिलाफ पहले मैच में हम लय में आने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों मैच काफी अहम हैं। बांग्लादेश अच्छा क्रिकेट खेल रही है। ईडेन गार्डेन की पिच के बारे में बोलते हुए कहा कि इस मैदान पर हमारा रिकॉर्ड अच्छा रहा है। हम पिच के बारे में बेहतर जानते हैं और कोशिश करेंगे कि पहले ही मैच में अपनी लय पकड़े।

Story first published: Sunday, March 13, 2016, 15:03 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+