
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर भारत विरोधी विवादित ट्वीट के बाद अपनी सफाई दी है। दरअसल रविवार को कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए एनकाउंटर में 12 आतंकवादी मारे गए थे। जिनको लेकर पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारत विरोधी ट्वीट किया था। हालांकि यूजर्स की फटकार के बाद अफरीदी ने एक और ट्वीट किया है जिसमें वे भारतीय झंडे के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस ट्वीट में भी उन्होंने कश्मीर की बात उठाई है लेकिन भारतीय झंडे के साथ फोटो शेयर किया है।
भारतीय तिरंगे के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए अफरीदी ने लिखा, 'हम सबका आदर करते हैं, यह एक खिलाड़ी होने का उदाहरण है। लेकिन जब बात मानव अधिकारों की आती है तो हम चाहेंगे कि हमारे मासूम कश्मीरियों का भी आदर किया जाए।'
We respect all. And this is an example as sportsman. But when it comes to human rights we expect the same for our innocent Kashmiris. pic.twitter.com/DT5aF1wX8P
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 3, 2018
आपको बता दें कि इससे पहले शाहिद अफरीदी ने अपने एक विवादित ट्वीट में कहा था कि "भारत अधिकृत कश्मीर (जम्मू कश्मीर) की स्थिति बेचैन करनेवाली और चिंताजनक है। यहां आत्मनिर्णय और आजादी की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी शासन द्वारा निर्दोषों को मार दिया जाता है। हैरान हूं कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठन कहां हैं? वे इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए कुछ क्यों नहीं कर रहे?" अफरीदी के इस ट्वीट पर भारतीय यूजर्स ने उन्हें आतंकियों का समर्थक बताया था।
Appalling and worrisome situation ongoing in the Indian Occupied Kashmir.Innocents being shot down by oppressive regime to clamp voice of self determination & independence. Wonder where is the @UN & other int bodies & why aren't they making efforts to stop this bloodshed?
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) April 3, 2018