
नाइट क्लब में हुई लड़की से बात-
अपने हंसमुख मिजाज और जोशीले खेल अंदाज के कारण अफरीदी ने पूरे करियर में बेहतरीन फैन फॉलोइंग का लुत्फ उठाया है। अफरीदी ने किताब में एक जगह बताया है कि उनको 90 के दशक के दौरान पार्टियां करने का बहुत शौंक था और ऐसे ही एक मौके पर ऑस्ट्रेलिया के नाइट क्लब में उनकी एक लड़की से बात हुई थी। ये वो समय था जब अफरीदी की इमेज लोगों में प्लेब्वॉय जैसी भी बनी हुई थी।

लंबे समय तक मोबाइल पर बात-
अफरीदी ने कहा, 'ये मेरी शादी से पहले की बात है, ये लड़की मुझे अक्सर फोन किया करती थी। उसकी आवाज बहुत शानदार थी। तब मोबाइल फैन बाजार में नए आए थे और बहुत महंगे थे। मैंने केवल उस लड़की की आवाज सुनने के लिए बहुत खर्चा किया।' लंबे समय तक फोन पर बात करने के बाद दोनों ने एक दिन आपस में मिलने का फैसला किया।
IPL 2019: मैच के बीच खिलाड़ियों पर क्यों भड़क गए थे दिनेश कार्तिक, किया खुलासा

दिल टूटकर लाखों टुकड़ों में बिखर गया-
उसके बाद अफरीद ने बताया, 'जब मैं उससे मिला तब उनका दिल लाखों टुकड़ों में बिखर गया क्योंकि वह एक लड़की नहीं बल्कि नौजवान लड़का था जो गुलाब के फूलों के साथ खड़ा था। तब मुझे पता चला कि जिसके साथ मैं घंटों बातें करता था वो लड़की थी ही नहीं।' बाद में जब उस लड़के ने अफरीदी को यकीन दिलाया कि वह वो ही शख्स है जो उनसे महीनों से बात कर रहा था तो वो अफरीदी के लिए बहुत ही शर्मिंदगी का पल था।


Click it and Unblock the Notifications
