5वीं बेटी के पिता बने शाहिद अफरीदी, ट्विटर पर फैंस को दी गुड न्यूज

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व धुरंधर ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के घर में खुशखबरी आई है। वे पांचवीं बेटी के पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

45 साल के अफरीदी ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिए यह जानकारी थी जहां वे अपनी नवजात बेटी को लेकर खड़े हैं और उनके पास उनकी चार बेटियां देखी जा सकती हैं।

अफरीदी ने ट्वीट करते हुए कहा- 'सबसे शक्तिमान ईश्वर का अनंत आशीर्वाद और दया मुझ पर है....पहले ही 4 वंडरफुल बेटियां मुझे प्रदान की हैं और अब पांचवीं बेटी आशीर्वाद के तौर पर आई है। मैं ये अच्छी खबर अपने शुभचिंतकों के साथ शेयर कर रहा हूं.. '

इस पोस्ट के बाद अफरीदी को उनके फैंस ने बधाई भी दी है जिनकी पोस्ट आप यहां पर देख सकते हैं-

अफरीदी को अपनी विस्फोटक बल्लेबाज के कारण बूम बूम के नाम से भी जाना जाता था- ये निकनेम उनको भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कोच रवि शास्त्री ने दिया था।

अपनी बल्लेबाजी के अलावा अफरीदी लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते थे। उनका हमेशा से मानना था कि उनकी गेंदबाजी ज्याद बेहतर थी। उन्होंने 48 टेस्ट विकेट लिए हैं लेकिन ये वनडे मुकाबले थे जहां उनकी गेंदबाजी पूरी रौ में नजर आई। वनडे मैचों में उन्होंने 395 विकेट लिए। वहीं टी20 में 99 मैचों में 98 विकेट लिए।

अफरीदी के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

बता दें कि इस समय अफरीदी अपने चैरिटी कामों के अलावा यू-ट्यूब पर भी व्यस्त रहते हैं जहां उन्होंने अपने समकालीन पाक क्रिकेटर्स की तर्ज पर अपना चैनल खोला हुआ है।

Story first published: Saturday, February 15, 2020, 14:23 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+