oi-Ankur
नई दिल्ली। आईपीएल की शुरुआत में लगातार दो मैच हारने के बाद गुजरात लायंस की टीम के लिए राहत की खबर है। टीम में स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी हो रही है। टीम के हेड कोच ब्रैड हॉग ने इस बात की पुष्टि की है कि रवींद्र जडेजा अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
एक तरफ जहां रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हो रही है तो दूसरी अन्य खिलाड़ियों की वापसी की अभी तक कोई भी पुष्टि नहीं है। टीम में ड्वेन ब्रावों की वापसी के बारे में ब्रैड हॉग ने कहा कि मैं उनके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन रवींद्र जडेजा अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हमें जडेजा की कमी पहले दोनों ही मैचों में खली थी, वह जबरदस्त खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में हैं।
हॉग ने कहा कि रवींद्र जडेजा को कुछ दिन के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी, उन्हें बीसीसीआई ने लंबे सत्र के बाद आगामी चैंपियंस ट्राफी को देखते हुए उन्हें सलाह दी गई थी। इसके अलावा रवींद्र जडेजा के साथ उमेश यादव को भी दो हफ्ते के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी।
इसे भी पढ़ें- शकीब को है केकेआर के आईपीएल जीतने का है पूरा भरोसा
गौरतलब है कि आईपीएल में अभी तक गुजरात लायंस की बेहतरीन शुरुआत नहीं हुई है, केकेआर ने उन्हें पहले ही मैच में मात दी, इसके बाद गुजरात की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। टीम को अनुभवहीन गेंदबाजी का नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में जडेजा की टीम में वापसी से टीम को बड़ी राहत मिल सकती है, टीम को उम्मीद है कि टेस्ट में नंबर 1 गेंदबाज की टीम में वापसी उनकी आईपीएल में वापसी करा सकती है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, April 9, 2017, 22:37 [IST]
Other articles published on
Apr 9, 2017