-Staff
दुबई, 4 जूनः पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ के खिलाफ लगे सभी आरोप वापस ले लिए गए हैं और वह पहली उपलब्ध उड़ान से स्वदेश रवाना हो जाएंगे। आसिफ को मादक पदार्थ रखने के आरोप में रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया गया था।
संयुक्त अरब अमीरात-यूएई में पाकिस्तान के राजदूत अहसान उल्लाह खान ने अबू धाबी में समाचार पत्र डॉन को बताया कि आसिफ को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा और वह पहली उपलब्ध उड़ान से पाकिस्तान रवाना हो जाएंगे।
खान ने बताया,"आसिफ को कुछ गलतफहमी की वजह से हिरासत में लिया गया था, जो अब दूर हो गई है।" आसिफ को दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई से दुबई के रास्ते लाहौर जाते समय हिरासत में लिया गया था।
वह इंडियन प्रिमियर क्रिकेट लीग की ट्वेन्टी-ट्वेन्टी प्रतियोगिता में डेल्ही डेयरडेविल्स की टीम की ओर से खेलने के बाद स्वदेश लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, June 4, 2008, 11:41 [IST]
Other articles published on
Jun 4, 2008