'डर लगता था कहीं चाैका ना पड़ जाए', अफरीदी ने बताया खतरनाक बल्लेबाज का नाम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में कहर मचा हुआ है। इसको मात देने के लिए ज्यादातर देशों में लाॅकडाउन है जिस कारण खेल जगत में सन्नाटा पड़ा है। ऐसे में सभी क्रिकेटर्स घर बैठे हुए अपने फैंस के सवालों का जवाब किसी माध्यम से देने में लगे हुए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विजडन से बाचतीत करते हुए उस खतरनाक बल्लेबाज का जिक्र किया जिन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल रहा।
शाहिद अफरीदी ने कहा, ''जब भी उन्होंने ब्रायन लारा को गेंदबाजी की, तो उन्हें ऐसा लगा कि वह उस गेंद को सीमा पार पहुंचा देंगे।'' उन्होंने कहा, ''मैं कभी उन्हें आत्मविश्वास से गेंद नहीं फेंक पाया।'' उन्होंने बताया, ''मैंने उन्हें कई बार आउट भी किया, लेकिन जब भी मैंने उन्हें गेंदबाजी की, मेरे जेहन में यह रहा कि लारा अगली गेंद पर चौका मार देंगे।''
उन्होंने बताया कि मेरे जेहन में उनका यही प्रभाव है। लारा के बारे में बात करते हुए अफरीदी ने कहा, ''वह वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज थे, जिन्होंने मुथैया मुरलीधरन जैसे गेंदबाजों को डॉमिनेट किया। स्पिनरों के खिलाफ उनका फुटवर्क शानदार था।''
पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का कहर मचा हुआ है। ऐसे में अफरीदी अपने मुल्क में बढ़िया काम कर रहे हैं। शाहिद अफरीदी फाउंडेशन अन्य स्थानों से डोनेशन एकत्रित कर रही है और उस पैसे को कोरोना संकट से उबरने में खर्च कर रही है। पाकिस्तान में 8348 लोग इस बीमारी का शिकार हुए जिसमें 168 की माैत हो चुकी है। बता दें कि अफरीदी ने 398 वनडे मैच खेले हैं जिसमें 395 विकेट दर्ज हैं। विकेट लेने के अलावा उन्होंने 117 की स्ट्राइक रेट से 8000 से ज्यादा रन भी बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
