नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के हाथों 21 रनों से मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी ने हार के कारणों का खुलासा किया है। अफरीदी ने हार की वजहों को गिनाते हुए कहा कि उनकी टीम अपने योजना के मुताबिक बैटिंग नहीं कर पाई। अफरीदी ने कहा उनकी टीम के बैटिंग ऑर्डर में परेशानी थी।
जिस कारण पूरी टीम लड़खड़ा गई और अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। मैच के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट से बात करते हुए अफरीदी ने कहा कि मोहाली के पिच पर उनके गेंदबाज भी असफल रहे। गेंदबाज अपने स्ट्रेंथ को फॉलो नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों की स्ट्रेंथ यॉरकॉर है, लेकिन मैच के दौरान वो स्लोवर वन फेंके गए। वहीं अंतिम के 4 ओवरों में 50 रन बनें जो कि हार की एक बड़ी वजह साबित हुई।