10 पाकिस्तानी क्रिकेटरों के कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आने पर शाहिद अफरीदी ने किया ट्वीट
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिर से क्रिकेट शुरू करने की प्लानिंग बना रहा है। टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए 28 जून को ब्रिटेन रवाना भी होना है, लेकिन उससे पहले जो हालात बने हैं, उससे सब हैरान रह गए। दरअसल, इंग्लैंड दाैरे पर रवाना होने से पहले ही पाकिस्तान के 29 में से 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने देशवासियों के लिए एक ट्वीट किया है।

पाकिस्तानियों से किया अनुरोध
शाहिद अफरीदी खुद कोरोना का शिकार हुए हैं। ऐसे में अब उन्होंने पाकिसतान टीम के क्रिकेटरों के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है। अफरीदी ने ट्वीट करते हुए देशवासियों से भी अपील की है कि इस वायरस को गंभीरता से लें। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, फखर जमां, इमरान खान, काशिफ, हफीज, हसनेन, रिजवान, वहाब और मलंग के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। कृपया अपना ध्यान रखें। मैं सभी पाकिस्तानियों से इसे गंभीरता से लेने का अनुरोध करता हूं।

ये 10 खिलाड़ी पाए गए पाॅजिटिव
बता दें कि पाक बोर्ड ने सोमवार की रात को तीन खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने का ऐलान किया था। वहीं, मंगलवार को खबर आई कि सात और खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज जैसे सीनियर शामिल हैं। बाकी पांच खिलाड़ी काशिफ भट्टी, मोहम्मद हसनेन, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान और इमरान खान हैं। इनसे पहले शादाब खान, हैदर अली और हारिस राऊफ पॉजिटिव पाए गए थे।

क्या कहना है CEO का
अब ये भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या पाकिस्तान टीम इंग्लैंड दाैरे पर जाएगी। इसपर पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा, ''जो क्रिकेटर पॉजिटिव पाए गए, उनके साथ सख्ती से पेश आने की जरूरत है। हमें अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा कि क्या खिलाड़ी खुद को सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं। यदि वे जल्द स्वस्थ नहीं होते हैं तो वे इंग्लैंड नहीं जा सकेंगे।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
