For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: तिरंगे के सम्मान में उतरे शाहिद अफरीदी, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। पाकिस्तान अक्सर भारत विरोधी गतिविधि के चलते विवादों में रहता है, लेकिन इस बार पाकिस्तान के जाने माने क्रिकेटर चर्चा का विषय बने हुए हैं, वह भी बिल्कुल खास वजह के चलते। दरअसल स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में शाहिद अफरीदी रॉयल्स इलेवन व सहवाग डायमंड इलेवन के बीच मैच के दौरान उन्होंने तमाम क्रिकेट के फैंस के बीच भारतीय तिरंगे को सही कराया और उसके प्रति सम्मान दिखाया। अफरीदी ने प्रसंशक से ना सिर्फ तिरंगा सही कराया बल्कि उसके साथ फोटो क्लिक कराने के बाद उसे ऑटोग्राफ दिया।

सहवाग की टीम को हराया

दरअसल स्विट्जरलैंड में सेंट मोरित्ज में शाहिद अफरीदी रॉयल्स इलेवन ने सहवाग डायमंड इलेवन को आइस क्रिकेट सीरीज में 2-0 से हरा दिया। इस दौरान सीरीज को अल्पाइन पर्वत की श्रेणियों के बीच कृतिम रुप से तैयार की गई पिच पर खेला गया। इस मैच के दौरान जबरदस्त ठंड के बीच लोग अपने चहेते क्रिकेटर्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। इस दौरान भारतीय क्रिकेट प्रसंशकों में भी अफरीदी के साथ फोटो क्लिक कराने और ऑटोग्राफ लेने की होड़ मची हुई थी।

बोले झंडा सीधा करो
तमाम क्रिकेट प्रसंशकों को अफरीदी ने निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो क्लिक कराई। इस दौरान जब वह एक भारतीय क्रिकेट फैन के बीच पहुंचे तो उसने भारतीय झंडे को उल्टा पकड़ा हुआ था और वह पूरा खुला नहीं था, जिसके बाद अफरीदी ने फैन से ना सिर्फ तिरंगा पूरा खुलवाया बल्कि उसे सीधा करने को कहा, इसके बाद उन्होंने यह तस्वीर क्लिक कराई। शाहिद अफरीदी का तिरंगे के सम्मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बड़े दिग्गजों ने लिया हिस्सा
आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी की टीम ने सहवाग की टीम को 8 विकेट से हराया दिया था। जबकि पहले मैच में अफरीदी की टीम ने सहवाग की टीम को 6 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में कई बड़े क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया, जिसमे शोएब अख्तर, अब्दुल रज्जाक, जैक कैलिस, ग्रीम स्मिथ, डेनियल विटोरी, नाथ मैक्कुलम, मोंटी पनेसर, ओवेस शाह, मैट प्रायर शामिल थे। वहीं सहवाग की टीम में जहीर खान, मोहम्मद कैफ, अजीत अगरकर, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा, तिलकरत्ने दिलशान, माइक हसी, एंड्रयू सायमंड्स, मिथुन मिन्हास, रमेश पवार, रोहन जैन शामिल थे।

Story first published: Saturday, February 10, 2018, 16:31 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+