मुंबईवालों की मुस्कान लौटाएगा मेरा शतक : तेंदुलकर
मैच के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए तेंदुलकर ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत ही खास शतक है। मुंबई में जो कुछ हुआ, उसकी तुलना में क्रिकेट बहुत छोटी चीज है। हम उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। मेरा शतक उनके लिए मायने नहीं रखता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मेरे इस प्रयास से उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटेगी।"
तेंदुलकर ने कहा कि हमारे जवानों की बहादुरी के कारण मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादी या तो मारे गए या फिर पकड़े गए। उन्होंने कहा, "मैं अपने देश के जवानों, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों, नौ सेना, होटल कर्मचारियों और इस घटना में फंसे लोगों की मदद में आगे आने वाले सभी लोगों को सलाम करता हूं।"
पत्रकार वार्ता के दौरान तेंदुलकर को विशेष तौर पर मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बारे में अपने विचार रखने का आग्रह किया गया था।
तेंदुलकर ने कहा कि वे अपने इस शतक को सबसे अच्छे शतकों की श्रेणी में रखना चाहेंगे। तेंदुलकर ने कहा, "उछाल ले रही टूटी हुई विकेट पर 387 रनों के लक्ष्य का पीछा करना सचमुच बहुत कठिन था। मैं अपनी इस पारी को खास स्थान देता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications