अफरीदी को विश्वकप के बाद हटाने का पाक बोर्ड ने किया ऐलान
कराची। पाकिस्तान टीम कप्तान शाहिद अफरीदी के पास अब टीम के साथ बने रहने का कोई विकल्प नहीं बचा है। इस टी-20 विश्वकप के बाद अफरीदी को पाक टीम से निकाले जाने का ऐलान कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने कहा कि कि बोर्ड और अफरीदी की सहमति से अफरीदी को टीम का टी-20 विश्वकप तक के लिए कप्तान बनाया गया है।
पाकवासियों के गुस्से से बेपरवाह अफरीदी ने की इंडिया की तारीफ
साथ ही दोनों की सहमति से अफरीदी ने इसके बाद संन्यास की घोषणा करने को कहा है। शहरयार खान ने कहा कि अगर विश्वकप के बाद वह संन्यास का ऐलान नहीं करते हैं और आगे टीम के लिए खेलने का मन बनाते हैं तो हम देखेंगे कि क्या उन्हें टीम में बतौर खिलाड़ी लिया जा सकता है या नहीं।
शहरयार ने कहा कि अफरीदी हमारे लिए एक आईकन हैं, उन्होंने कई मैच टीम को जिताये हैं। हार के लिए उनकी आलोचना की जाती है लेकिन मौजूदा समय में उन्हें सपोर्ट करने की जरूरत है। अफरीदी के साथ ही पाकिस्तान टीम के कोच को भी बदलने की प्रक्रिया शुरु हो गयी है।
शहरयार खान ने कहा कि टीम के कोच वकार युनुस का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है। ऐसे में मैंने वसीम अकरम सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ इस मामले में बात की है। टीम के लिए विदेश कोच या फिर पाकिस्तान के ही किसी खिलाड़ी को टीम का कोच बनाया जाए इस पर विचार किया जा रहा है। पाक बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि मैं निजी तौर पर विदेशी कोच के पक्ष में हूं, इससे संस्कृति में थोड़ा बदलाव आता है जो खिलाड़ियों के हित में जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
