For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: टीम इंडिया के आर्मी कैप पहनने पर क्या बोले शाहिद अफरीदी

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी मौजूदा वनडे सीरीज के तीसरे मैच में आर्मी कैप पहनकर उतरने का फैसला किया था। टीम इंडिया की ओर से यह पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजली थी। इसके साथ ही इस मैच की फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान कर दी थी। भारतीय टीम के इस कदम का पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा विरोध करते हुए आइसीसी को इस बाबत शिकायत भी की थी। हालांकि बाद में आईसीसी ने पीसीबी की शिकायत को यह कहते हुए नकार दिया था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही इसके लिए इजाजत ले ली थी।

अब दोनों बोर्ड के बीच तनातनी का विषय बने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बयान आया है। अफरीदी इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुलतान्स की ओर से खेल रहे हैं। अफरीदी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए इस बारे में तब बात की जब एक पत्रकार ने उनसे इस विषय में सवाल किया। हालांकि पत्रकार ने जैसे ही अफरीदी से पूछा कि टीम इंडिया के द्वारा आर्मी कैप पहनने पर आपकी क्या राय है तो टीम मैनेंजर नदीम खान ने उसको तुरंत टोक दिया और कहा कि कृपया आप केवल क्रिकेट से जुड़े हुए सवाल ही पूछें।

लेकिन तब तक अफरीदी अपना जवाब दे चुके थे। अफरीदी ने अपने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ कहा- 'कैप पहनी तो उतार भी दी।' गौरतलब है कि इस मामले पर आईसीसी के महाप्रबंधक क्लेरी फुर्लोंग ने कहा है कि बीसीसीआई ने धन जुटाने के लिए और शहीद सैनिकों की याद में टोपी पहनने की अनुमति मांगी थी और उसे इसकी अनुमति दे दी गई थी। आपको बता दें कि इस सीरीज में अब तक चार मैच हो चुके हैं जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के नाम दो-दो मैच जीत हैं और सीरीज बराबरी पर है। इस सीरीज का फैसला 13 मार्च को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा।

Story first published: Tuesday, March 12, 2019, 13:05 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+