For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आईपीएल 7 कप जीतने के बाद जश्न में डूबा केकेआर, देखें तस्वीरें..

बैंगलोर। रविवार की रात को ग्लैमर और रोमांच से भरे आईपीएल मैच ने अंतिम गेंद तक लोगों की सांसे ऊपर-नीचे तक कर डाली थीं, किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इतने बड़े लक्ष्य ( 202) का पीछा शाहरूख खान की टीम केकेआर कर ले जायेगी। कहना गलत ना होगा की रविवार को हुआ आईपीएल फाइनल वाकई में दो दिग्गज टीमों के बीच में था। जिसमें बराबरी का जबरदस्त मुकाबला हुआ।

"वीर" के राइर्डस ने "जारा" का दिल तोड़ा, केकेआर बना चैम्पियन

लेकिन चूंकि यह तो खेल है जिसमें एक को जीतना होता है और उस जीत पर नाम लिखवाया कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिसने दूसरी बार इस कप पर कब्जा किया है। मालूम हो कि कोलकाता नाइडर्स ने रविवार को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को 3 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण का खिताब जीत लिया है। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन टीम पहली बार फाइनल में पहुंची लेकिन खिताब उससे दूर रह गया लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि प्रीति जिंटा की पंजाबी टीम ने पूरे सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है।

किंग्स इलेवन ने रिद्धिमान साहा (नाबाद 115) के शानदार शतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी नाइट राइडर्स टीम ने मनीष पांडेय (94) के उम्दा अर्धशतक की बदौलत 19.3 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की टीम के नायक रहे मनीष पांडे, यूसूफ पठान और पियूष चावला। कप जीतने के बाद केकेआर के लड़कों ने जबरदस्त रूप में मैदान में जश्न मनाया।

आईये देखते हैं तस्वीरों के जरिए केकेआर की खुशी..

जश्न में डूबा केकेआर

जश्न में डूबा केकेआर

कोलकाता नाइडर्स ने रविवार को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को 3 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सातवें संस्करण का खिताब जीत लिया है।

रोमांचक मुकाबला

रोमांचक मुकाबला

कोलकाता और पंजाब में एक रोमांचक मुकाबला हुआ जिसका लुत्फ दर्शकों ने भी खूब उठाया।

कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरी बार आईपीएल कप पर कब्जा

कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरी बार आईपीएल कप पर कब्जा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरी बार आईपीएल कप पर कब्जा किया है। इससे पहले 2012 में वो जीत चुकी है।

टीम के साथ शाहरूख-जूही

टीम के साथ शाहरूख-जूही

टीम के बाद शाहरूख खान, जूही और उनके पति जय मेहता ने जमकर खिलाड़ियों संग मस्ती की।

शाहरूख खान

शाहरूख खान

तस्वीरों से आप केकेआर टीम के मालिक शाहरूख की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं।

शाहरूख खान

शाहरूख खान

जैसे ही केकेआर ने विनिंग शॉट मारा,शाहरूख खान अपनी जगह पर उछल पड़े।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+