नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर 2012 में केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे मैच में सिक्योरिटी गार्ड से गाली-गलौच का आरोप लगा था। उन्हें इस मामले में मुंंबई पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है।
कट्टर दुश्मन भारत और पाकिस्तान को विश्व बैंक ने रिपोर्ट में दिखाया आइना
इस घटना के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिशन ने शाहरुख खान पर 5 साल का बैन लगा दिया था। मुंबई पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत को बताया कि इस विवाद में कोई 'संज्ञेय' अपराध नहीं बनता है।
उस घटना के बाद सोशल एक्टिविस्ट अमित मारू ने शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जबकि जवाब में शाहरुख ने केस दर्ज कराते हुए कहा कि आईपीएल मैच में केकेआर की जीत के बाद उनके बच्चे और कुछ दोस्त स्टेडियम में आए तो वहां मौजूद सिक्योिरिटी गार्ड ने उन्हें बाहर जाने को कहा।